Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

आपकी बात: सोशल मीडिया पर नियंत्रण क्या आजादी पर अंकुश लगाने जैसा है?

पाठकों ने इस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं, प्रस्तुत है पाठकों की चुनिंदा प्रतिक्रियाएं

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

सोशल मीडिया पर नियंत्रण जरूरी है
सोशल मीडिया पर नियंत्रण आजादी पर अंकुश लगाने जैसा नहीं बल्कि आजादी की भी सीमाएं होती हैं, यह सुनिश्चित करना है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया बेलगाम हो गया है। कमाई के लालच में खुले आम अश्लीलता दिखाई जा रही है, जिससे समाज की नैतिकता, शालीनता और संस्कार नष्ट हो रहे हैं। युवा पीढ़ी मानसिक रूप से विक्षिप्त होती जा रही है। ज्ञानार्जन के स्थान पर मनोरंजन में अधिक समय बीत रहा है। सोशल मीडिया की लत ड्रग्स की भांति किशोर होते बच्चों को भी आगोश में ले रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर नियंत्रण आवश्यक है। - आजाद पूरण सिंह राजावत, जयपुर

सीमित रूप से नियंत्रण होना चाहिए
सोशल मीडिया पर नियंत्रण न होने के कारण ऐसी सामग्रियों का प्रसारण हो सकता है जो देश की एकता व अखंडता को बाधित करे। अनियंत्रित सोशल मीडिया लोकतंत्र के लिए हानिकारक है। लेकिन साथ ही वर्तमान समय में सोशल मीडिया अभिव्यक्ति की आजादी का प्रमुख साधन है, जिस पर नियंत्रण आमजन के अधिकारों के विरुद्ध है। अतः ऐसे कानून बने जो सोशल मीडिया को सीमित रूप से नियंत्रित करे। - नरेन्द्र योगी, सांभर लेक

हानिकारक सामग्री पर प्रतिबंध होना चाहिए
सोशल मीडिया के जरिये अश्लीलता, नफरत फैलाने वाले भाषण और अवैध सामग्री को रोकने के लिए नियंत्रण के नियम जरूरी हैं। क्योंकि इससे देश में ऐसे लोगाेें को बल मिलने लगता है जो देश की एकता और अखंडता को हानि पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री की अधिकता से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है। बच्चे उन्हें देखकर राह भटक रहे हैं ऐसी सामग्री पर अंकुश लगाने के लिए ही सोशल मीडिया पर नियंत्रण जरूरी माना जाता हैं। - प्रियव्रत चारण, जोधपुर

उचित नियंत्रण मजबूती देगा
सोशल मीडिया पर नियंत्रण को पूरी तरह अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश नहीं कहा जा सकता। यह नियंत्रण गलत सूचना, घृणा, हिंसा और अफवाहों को रोकने के लिए आवश्यक है। जिम्मेदार और संतुलित नियंत्रण लोकतंत्र को कमजोर नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित और मजबूत बनाता है। - सक्षम स्वामी, झालावाड़

विनियमित किया जाए
सोशल मीडिया लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का एक वर्चुअल हिस्सा हैं, जो सरकार के खिलाफ या पक्ष में मुद्दों पर जनता की राय रखने में मदद करता है। अंकुश लगाना अभिव्यक्ति के खिलाफ है बल्कि इसे विनियमित किया जा सकता है।12 साल से कम के बालक का सोशल मीडिया अकाउंट नहीं होना चाहिए साथ ही पेरेंट्स को उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नियंत्रण रखना चाहिए | स्क्रोलिंग की आभासी दुनिया बालक, युवा और बुजुर्ग सभी के लिए घातक है | - डॉ. राजीव कुमार, जयपुर

मनमाना नियंत्रण नहीं होना चाहिेए
सोशल मीडिया पर नियंत्रण इस तरह करें कि नागरिकों की अभिव्यक्ति की आवाज को दबाया नहीं जाए उन्हें सशक्त बनाया जाए। फेक न्यूज और अफवाह से समाज में हिंसा और भ्रम फैलता है। घृणास्पद भाषण साइबर अपराध ट्रोलिंग पर रोक लगाना बहुत आवश्यक है। राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना भी जरूरी है इस पर मनमाना नियंत्रण लोकतंत्र को कमजोर कर देगा। स्पष्ट नियमों और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई हो, न्यायपूर्ण नियंत्रण आजादी की रक्षा करता है जब सरकार या संस्थाएं आलोचनात्मक आवाज को दबाने लगे तो यह नियंत्रण आजादी पर असर डालता है। - लहर सनाढ्य, उदयपुर

नियंत्रण कानून के दायरे में हो
सोशल मीडिया पर नियंत्रण आजादी पर अंकुश नहीं है। इस पर उचित नियमों के तहत नियंत्रण किया जाए तो यह समाज में फैलने वाली अफवाहों और गलत सूचनाओं को रोकने में मदद करता है। नियंत्रण से साइबर अपराध और नफरत फैलाने वाली सामग्री पर लगाम लगती है। इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुरक्षित और जिम्मेदार बनती है। - कृष्णकुमार खीचड़, राजालानाडा

जिम्मेदार नियमन जरूरी है
सोशल मीडिया पर नियंत्रण को पूरी तरह आजादी पर अंकुश नहीं कहा जा सकता। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आवश्यक है, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री कई बार घृणा, अफवाह और हिंसा फैलाती है। इसे रोकने के लिए जिम्मेदार नियमन भी जरूरी है। संतुलन बना रहे, यही लोकतंत्र की कसौटी है। - अमृतलाल मारू, इंदौर

असामाजिक सामग्री पर नियंत्रण हो
सोशल मीडिया पर लगाया गया नियंत्रण यदि जीवन को गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक प्रयास हो तथा अपने उद्देश्य की तरफ अग्रसर करता हो तो उसे आजादी पर नियंत्रण नहीं कहा जा सकता। लेकिन सोशल मीडिया पर नियंत्रण से ज्यादा जरूरी है इस पर उपलब्ध हानिकारक, आपत्तिजनक और असामाजिक सामग्री को निस्तारित किया जाए। संबंधित प्लेटफॉर्म को इस दिशा में सही मायने में कदम उठाने की जरूरत है। - दामोदर शर्मा, लूणकरणसर

सही दिशा में नियंत्रण जरूरी है
सोशल मीडिया पर नियंत्रण की आवश्यकता आज सर्वाधिक है, क्योंकि कंटेंट डालने वाली जनता अगर समझदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अच्छा कंटेंट डाले तो सोशल मीडिया को नियंत्रित करने की कोई आवश्यकता ही नहीं पड़े। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है, सोशल मीडिया पर आज झूठी एवं आपत्तिजनक पोस्ट की भरमार है। अतः उसे सही दिशा प्रदान करने के लिए उस पर कुछ हद तक नियंत्रण आवश्यक है। इस प्रकार के अंकुश को व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन नहीं माना जा सकता। - ललित महालकरी, इंदौर

हिंसात्मक सूचना पर नियंत्रण हो
सोशल मीडिया पर नियंत्रण अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक नहीं है। इसका उद्देश्य गलत सूचना, नफरत और हिंसा फैलाने वाली सामग्री को रोकना है। नियंत्रण से संवाद अधिक जिम्मेदार और सुरक्षित बनता है। यदि इस नियंत्रण से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनी रहती है, तो यह समाजिक मर्यादा और कानून के दायरे में मिलने वाली आजादी है। - प्रियंका भादू, जोधपुर

आजादी का जिम्मेदारी से उपयोग हो
वर्तमान समय में सोशल मीडिया व्यक्ति के विचारों, भावनाओं को जाहिर करने का एक आसान एवं प्रभावी जरिया है। सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग से समाज में हो रहे नवाचारों, रुचिकर जानकारियों की मदद से मन का बोझ हल्का होता है। इसके साथ ही
व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। लेकिन सोशल मीडिया सिर्फ पोस्ट, लाइक, कमैंट्स, और इंटरटेनमेंट का साधन नहीं है अपितु आपसी संवाद का बेहद प्रभावशील जरिया है। सोशल मीडिया उपयोग के दौरान पोस्ट करने या प्रतिक्रिया देने से पहले आत्मिक विश्लेषण जरूरी है। मीडिया पर उपलब्ध नकारात्मक चीजों से दूर रहकर व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए। - डॉ. प्रेमराज, करौली

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar