
रोड मार्किंग अनिवार्य हो
स्लिप लेन को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए स्पष्ट साइनबोर्ड, स्पीड लिमिट और रोड मार्किंग अनिवार्य हों। एंट्री-एग्जिट पर रंबल स्ट्रिप और कैट्स-आई लगें। पैदल यात्रियों के लिए ज़ेब्रा क्रॉसिंग और रिफ्यूज आइलैंड बने। पर्याप्त स्ट्रीट लाइटिंग रहे। मोड़ का रेडियस सुरक्षित रखा जाए। दृश्यता बढ़ाने के लिए झाड़ियाँ हटें। सीसीटीवी और ट्रैफिक मॉनिटरिंग भी उपयोगी है। -कुशाग्र स्वामी, झालावाड़
वाहन की गति नियंत्रित रहे
स्लिप लेन का डिज़ाइन ऐसा हो कि वाहन की गति नियंत्रित रहे और मोड़ पर्याप्त चौड़ा हो। पैदल यात्रियों के लिए स्पष्ट ज़ेब्रा क्रॉसिंग और सिग्नल की व्यवस्था हो। उचित ट्रैफिक संकेतक और दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएँ ताकि भ्रम न हो। स्लिप लेन पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइटिंग हो जिससे रात में दृश्यता बनी रहे। वाहन चालकों को गति सीमा का पालन कराने के लिए स्पीड ब्रेकर या रंबल स्ट्रिप्स लगाए जाएँ। स्लिप लेन के पास अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को सख्ती से रोका जाए। नियमित निरीक्षण और रखरखाव से सड़क की सतह और सुरक्षा उपकरणों को कार्यशील रखा जाए। -मुरारी, सूरत
संकेतक दिखने बहुत जरूरी
स्लिप लेन को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सड़क पर संकेतक साफ दिखाई देना बहुत जरूरी है, अक्सर देखा जाता है कि चौराहे पर जेबरा क्रोसिंग लाइन फीकी पड़ जाती हैं जिससे गाड़ियां अपनी गति धीमी नहीं करती जिससे बड़े हादसे हो जाते हैं इसलिये सबसे पहले सड़क पर यातायात नियमों के संकेतों पर ध्यान देना चाहिए। - प्रियव्रत चारण, जोधपुर
रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो
स्लिप लेन ट्रैफिक को सिग्नल पर रुके बिना दाएं या बाएं मुड़ने की सुविधा देती है क्योंकि यहां गाडियां तेज गति से मुड़ सकती है। इसलिए इस पर ध्यान देना अति आवश्यक है। वाहन चालक को चाहिए की मुड़ते वक्त वाहन की गति को कम कर दें। पैदल चलने वाले और साइकिल चलाने वालों को पहले जाने दें। बायीं ओर मोड़ते समय साइड मिरर में देखें ताकि ब्लाइंड पॉइंट पर पैदल चलने वाले को देख सके। बायीं और घूमते वक्त स्पष्ट संकेत दें। वाहन चलाते वक्त मोबाइल का उपयोग न करें और नशा करके गाड़ी न चलाएं। मुख्य सड़क और स्लिप लेन के बीच थोड़ी-सी ऊपर उठी सड़क बनाने से गाड़ियां अचानक से नहीं मुड़ सकेगी। स्लिप लेन पर 'मुड़ने के तीर' व रास्ता दें' के निशान बड़े आकार और स्पष्ट रूप से चिन्हित होने चाहिए। उस जगह रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था हो, ताकि दूर से ही देखे जा सके। पैदल यात्री जेब्रा क्रॉसिंग से ही सड़क पर करें। - लता अग्रवाल चित्तौड़गढ़
Published on:
05 Feb 2026 07:49 pm
बड़ी खबरें
View Allओपिनियन
ट्रेंडिंग
