Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

हॉकी इंडिया लीग 2026 की मिनी नीलामी, 100 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल

Hockey India League 2026: हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2026) की नीलामी बुधवार सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। पुरुषों की नीलामी के बाद महिलाओं की नीलामी होगी।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Hockey India League
हॉकी इंडिया लीग (File Photo - IANS)

Hockey India League 2026: हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2026 के लिए पुरुष और महिला खिलाड़ियों की मिनी नीलामी बुधवार को नई दिल्ली में होगी। सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को बेहतर बनाने और विश्व हॉकी की सबसे प्रतिभाशाली प्रतिभाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए एकत्रित होंगी।

100 से अधिक पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने पर मिनी नीलामी के दौरान बोली लगेगी। पुरुष टीमों के लिए 4 करोड़ रुपए और महिला टीमों के लिए 2 करोड़ रुपये की सीमा है। प्रत्येक टीम में 20 खिलाड़ी (2 गोलकीपर + 18 आउटफील्ड खिलाड़ी) होंगे, जिनमें अधिकतम 7 विदेशी और न्यूनतम 3 भारतीय जूनियर खिलाड़ी शामिल होंगे।

नीलामी में तीन आधार मूल्य स्लैब 2 लाख रुपए, 5 लाख रुपए और 10 लाख रुपए होंगे, जिसमें भारतीय और विदेशी दोनों खिलाड़ियों के लिए न्यूनतम 2 लाख रुपए होंगे। टीमों को अपनी शेष राशि और टीम को पूरा करने के लिए आवश्यक खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाए रखना भी आवश्यक होगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने इस अवसर पर कहा, "किसी भी लीग की निरंतर सफलता सुनिश्चित करने के लिए, विशेष रूप से हॉकी जैसे विरासत वाले खेल के लिए, एक महासंघ के लिए दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। किसी भी लीग का मुख्य उद्देश्य खेल के विकास के लिए समावेशिता और अवसर पैदा करना है। हीरो एचआईएल 2026 संस्करण की योजना खिलाड़ियों के प्रदर्शन, कल्याण और विकास को हमारे ध्यान के केंद्र में रखने के इसी संकल्प के साथ बनाई जा रही है।"

उन्होंने कहा, "हम अपने प्रतियोगिता कैलेंडर में पूरे वर्ष ऐसा करते हैं, एचआईएल स्वस्थ कॉर्पोरेट भागीदारी के लिए खेल में योगदान करने और शामिल होने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। लीग की सफलता सुनिश्चित करने में अपने प्रत्येक फ्रेंचाइजी पार्टनर के विश्वास और योगदान पर हमें गर्व है। बुधवार को होने वाली मिनी नीलामी, हॉकी इंडिया लीग के दूसरे संस्करण के लिए हमारी पहली उपलब्धि के रूप में, एक्शन से भरपूर होगी। मैं सभी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं।" नीलामी सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। पुरुषों की नीलामी के बाद महिलाओं की नीलामी होगी।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar