मुंबई, Jun 05, 2026

Dhurandhar 2 (This photo form x: @BollywoodMachin)
Ranveer Singh Dhurandhar 2 OTT Premiere: रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने थिएटर में दमदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया और साल की सबसे बड़ी और हिट फिल्मों में शामिल हो गई। दरअसल, लंबे इंतजार के बाद फिल्म को अब OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज किया गया है।
OTT रिलीज के साथ ही फिल्म एक नए विवाद में फंस गई है। दरअसल, प्लेटफॉर्म ने फिल्म को ऑन-डिमांड रिलीज की बजाय लाइव-स्ट्रीमिंग फॉर्मेट में पेश किया। इस फैसले से कई दर्शक खुश नहीं दिखे और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी गुस्सा जाहिर की। इस पर कई यूजर्स का कहना है कि OTT प्लेटफॉर्म का फायदा ये होता है कि दर्शक अपनी सुविधा के मुताबिक किसी भी समय फिल्म देख सकते हैं, लेकिन लाइव-स्ट्रीमिंग फॉर्मेट में उन्हें तय समय पर फिल्म देखने के लिए मजबूर होना पड़ा, कुछ लोगों ने ये भी शिकायत की कि अगर वे फिल्म को बीच में रोककर बाद में देखना चाहते थे, तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
इतना ही नहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने JioHotstar के इस फैसले की आलोचना की। कुछ ने इसे दर्शकों के अनुभव के खिलाफ बताया, जबकि कुछ ने कहा कि फिल्मों के लिए लाइव-स्ट्रीमिंग का यूज जरूरी नहीं था। कई दर्शकों ने ये भी मांग की कि फिल्म को जल्द ही सामान्य स्ट्रीमिंग मोड में उपलब्ध कराया जाए ताकि लोग अपनी सुविधा के मुताबिक इसे देख सकें।
अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह ने अंडरकवर एजेंट जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है। कहानी में उनका किरदार अपराध की दुनिया में हमजा अली मजारी के नाम से अपनी पहचान बनाता है। फिल्म में सत्ता, बदले और अंडरवर्ल्ड की दुनिया को बड़े पैमाने पर दिखाया गया है।
फिलहाल, फिल्म की लोकप्रियता बरकरार है, लेकिन इसकी OTT रिलीज का तरीका चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों की प्रतिक्रिया के बाद प्लेटफॉर्म इस फॉर्मेट में कोई बदलाव करता है या नहीं।
संबंधित विषय:
Published on: 05 Jun 2026 03:58 pm



कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।