AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Friday OTT releases: OTT प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। इस हफ्ते आपका वीकेंड धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि थिएटर जाने की जरूरत ही नहीं है। आप सीधे घर बैठे ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का लुफ्त उठा सकते हैं। 2025 के आखिरी दिनों में तीसरा शुक्रवार दस्तक दे रहा है और साथ ला रहा है एक से बढ़कर एक जबरदस्त फिल्में और नए वेब सीरीज। हर जॉनर का तड़का मिलेगा, जिसमें एक्शन, रोमांस, थ्रिलर सब देखने को मिलेगा। तो तैयार हो जाइए, किस OTT पर क्या नया आने वाला है, चलिए आपको बताते हैं।
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक बार फिर ओटीटी पर कमाल दिखाने आ रही हैं, लेकिन इस बार बिल्कुल नए अंदाज़ में। उनकी नई वेबसीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ इस शुक्रवार रिलीज़ होने जा रही है, जिसमें वह पहली बार एक सीरियल किलर का किरदार निभा रही हैं। ये रोल उनके फैंस के लिए सरप्राइज और ओटीटी जगत के लिए बड़ा धमाका साबित हो सकता है। क्राइम, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर यह सीरीज दर्शकों को आखिरी एपिसोड तक सीट से बांधे रखने वाली है।
| सीरीज का नाम | मिसेज देशपांडे |
| स्टार | माधुरी दीक्षित |
| रिलीज डेट | 19 नवंबर |
| जोनर | क्राइम थ्रिलर |
| OTT प्लेटफॉर्म | जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) |
इस हफ्ते OTT पर आने वाली फिल्मों में ‘नयनम’ सबसे अलग और दिलचस्प कहानी लेकर आ रही है। यह एक साइकोलॉजिकल साई-फाई थ्रिलर है, जो एक नेत्र रोग विशेषज्ञ की जिंदगी में छिपे रहस्यों को उजागर करती है। कहानी एक ऐसे डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जरूरतमंद लोगों के लिए आई क्लिनिक चलाता है, लेकिन उसकी दुनिया में ऐसे मोड़ आते हैं जो रियलिटी और कल्पना की सीमाओं को धुंधला कर देते हैं। दिमाग घुमा देने वाले ट्विस्ट और साइंस-थ्रिल का तड़का ‘नयनम’ को खास बनाता है।
| फिल्म का नाम | नयनम (Nayanam) |
| रिलीज डेट | 19 दिसंबर |
| जोनर | साइकोलॉजिकल साई-फाई थ्रिलर |
| OTT प्लेटफॉर्म | ZEE5 |
फिल्म की कहानी एक एक्स पुलिस ऑफिसर डॉमिनिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अब प्राइवेट डिटेक्टिव बन चुका है। उसे एक सिंपल सा केस मिलता है- एक ओनर का खोया हुआ पर्स ढूंढने का। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, ये छोटा सा केस एक खतरनाक मर्डर मिस्ट्री में बदल जाता है।
| फिल्म का नाम | डॉमिनिक |
| रिलीज डेट | 19 दिसंबर |
| जोनर | मिस्ट्री कॉमेडी |
| OTT प्लेटफॉर्म | ZEE5 |
| मुख्य कलाकार | ममूटी |
कहानी जतिन यादव नाम के इन्वेस्टिगेटर पर आधारित है, जिसे कानपुर के मशहूर बंसल परिवार में हुए मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने का जिम्मा मिलता है। जैसे-जैसे वह जांच गहरी करता है, लालच, धोखा और छिपे हुए सच एक-एक करके सामने आते जाते हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
| सीरीज़ का नाम | रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स |
| स्टारकास्ट | नवाजुद्दीन सिद्दीकी, चित्रांगदा सिंह, राधिका आप्टे |
| रिलीज डेट | 19 दिसंबर |
| जोनर | क्राइम थ्रिलर |
| OTT प्लेटफॉर्म | नेटफ्लिक्स (Netflix) |
कोरियन ड्रामा और फिल्मों के फैंस के लिए नेटफ्लिक्स फिर से एक दमदार तोहफा लेकर आ रहा है। फिल्म की कहानी एक AI रिसर्चर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पास मानवता के भविष्य की चाबी है। लेकिन तभी दुनिया पर एक विनाशकारी बाढ़ कहर बनकर टूट पड़ती है और सबकुछ बह जाता है। कहानी जानने के लिए देखनी होगी ये फिल्म।
| फिल्म का प्रकार | कोरियन साई-फाई |
| स्टारकास्ट | किम दा-मी, पार्क हे-सू, क्वोन यूं-सियांग |
| कहानी थीम | सर्वाइवल + AI रिसर्च |
| रिलीज डेट | 19 दिसंबर |
| जोनर | साई-फाई |
| OTT प्लेटफॉर्म | नेटफ्लिक्स (Netflix) |
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
19 Dec 2025 03:00 pm
Published on:
18 Dec 2025 05:59 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।