AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

OTT New Release: इस वीकेंड ओटीटी पर कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इन फिल्मों में कॉमेडी से लेकर सीरियस मुद्दो पर बनी मूवी शामिल हैं। अगर आप भी अपना वीकेंड घर पर ही रहकर मूवीज के साथ एंजॉय करने का प्लान कर रहे हैं तो ये फिल्में आपको फुल एंटरटेन कर सकती हैं।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर अपने पूर्व सहयोगी और दोस्त सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के साथ नजर आने वाले हैं। इन दोनों कॉमेडियन के साथ कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर भी हैं। द ग्रेट इंडियन कपिल शो 30 मार्च 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

रवीना टंडन (Ravina Tandon) कोर्ट रूम ड्रामा के साथ ओटीटी पर इस वीकेंड नजर आएंगी। रवीना इस मूवी में रवीना एक छोटी वकील और हाउसवाइफ की भूमिका निभाती हैं। रवीन इस मूवी में शिक्षा माफिया के खिलाफ जंग लड़ती हुई नजर आएंगी। पटना शुक्ला 29 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म को डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Latest OTT News

यह तमिल सीरीज एक छोटे से गाँव की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहाँ सिलसिलेवार हत्याएं हुई हैं। एक पुलिसकर्मी और उसकी टीम अपराध और संदिग्धों की जांच करती है। इंस्पेक्टर ऋषि में नवीन चंद्र, सुनैना येला, श्रीकृष्ण दयाल और कन्ना रवि महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह शो 29 मार्च से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
29 Mar 2024 09:28 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।