8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘MMS बना या वीडियो… वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पति पर फूटा गुस्सा, दिखाया अपनी किडनैपिंग का वीडियो

Vada Pav Girl Video: वड़ा पाव गर्ल पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। उन्होंने पति पर अफेयर का आरोप लगाया था अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके मुंह पर टेप बंधा नजर आ रहा है। जिसे देख लोग परेशान हो गए और उनके बेटे को लेकर सवाल पूछने लगे।

3 min read
Google source verification
वड़ा पाव गर्ल पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। उन्होंने पति पर अफेयर का आरोप लगाया था अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके मुंह पर टेप बंधा नजर आ रहा है। जिसे देख लोग परेशान हो गए और उनके बेटे को लेकर सवाल पूछने लगे।

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने दिखाई पति की चैट

Vada Pav Girl Video: 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से फेमस हुई चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ और 'इंस्टाग्राम वॉर' को लेकर चर्चा में हैं। पिछले एक हफ्ते से चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा एक दूसरे पर अफेयर और चीटिंग जैसे गंभीर आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में अब ये जुबानी एक फिल्मी मोड़ पर पहुंच गई है। चंद्रिका ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।

किडनैपिंग का वीडियो किया शेयर (Chandrika Dixit Share her Kidnapping Video)

चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसकी शुरुआत काफी नाटकीय है। वीडियो में वह अपने बेडरूम में नजर आ रही हैं, उनके हाथ पीछे बंधे हैं और मुंह पर टेप लगा है- जैसे उनका अपहरण हुआ हो। लेकिन, चंद सेकंड में ही वह टेप हटाकर अपने पति युगम को जमकर खरी-खोटी सुनाने लगती हैं।

वड़ा पाव गर्ल का पति पर निकल गुस्सा (Chandrika Dixit aka Vada Pav Girl LEAKS husband Yugam chats)

चंद्रिका ने पति के आरोपों का गुस्से में जवाब देते हुए कहा, "इतने भी बुरे दिन नहीं आए मेरे। अय्याशी! तुझे मेरी करनी अय्याशी लग रही है? और तू... तू क्या कर रहा था? (व्हाट्सएप चैट दिखाते हुए) दो-दो लड़कियों के साथ कार में? तू MMS बना, वीडियो बना, कुछ भी बना, मुझे फर्क नहीं पड़ता, दफा हो जा। और क्या कह रहा है? एक्सेस? दुकान का एक्सेस और तू, दोनों नहीं चाहिए मुझे, निकल और... और तूने मुझे बनाया रोड से उठाकर मैंने तुझे महल में बिठाया। वरना आज भी रैपिडो चला रहा होता तू समझा! मुंह मत खुलवा इससे ज्यादा।"

वड़ा पाव गर्ल के पति ने दी थी टांग तोड़ने की धमकी (Vada Pav Girl accuses husband Yugam Gera of cheating on her)

यह विवाद उस समय शुरू हुआ था जब चंद्रिका ने युगम पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इसके जवाब में युगम ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि चंद्रिका को वह अपनी दुकान का एक्सेस कभी नहीं देंगे। युगम ने दावा किया था कि उन्होंने ही चंद्रिका को 'वड़ा पाव गर्ल' बनाया है। उन्होंने यह तक कह दिया था कि चंद्रिका जिसे चाहे अपना नया आशिक बना ले, लेकिन अगर दुकान पर कोई दिखा तो वह टांगें तोड़ देंगे।

लोगों ने चंद्रिका की राखी सावंत से की तुलना

चंद्रिका के इस 'किडनैपिंग वाले वीडियो' को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। उनकी एक्टिंग की तुलना बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर से करते हुए एक यूजर ने लिखा, "दीदी, आप तो एक्टिंग में फीमेल अर्जुन कपूर हो।" वहीं कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए कहा कि वह राखी सावंत को टक्कर दे रही हैं। कई लोगों ने उनके छोटे बेटे को लेकर चिंता जाहिर की और पूछा कि इस नौटंकी के बीच बच्चा कहां है?

आज खुलेगा 'मिस्ट्री मैन' का राज? (Chandrika Dixit Today reveal Mystery Man)

इन सबके बीच चंद्रिका दीक्षित आए दिन एक अनजान शख्स के साथ रील्स शेयर कर रही हैं। उन्होंने वादा किया है कि वह आज यानी 8 फरवरी को इस 'मिस्ट्री मैन' के बारे में सबको बताएंगी। उन्होंने इस शख्स के नाम से एक इंस्टाग्राम पेज भी बना दिया है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सब उनके किसी आने वाले प्रोजेक्ट या म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन भी हो सकता है।