13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pali: प्रदूषण फैलाने पर पाली में पहली बार चला बुलडोजर, मिट्टी में मिलाया घर, नदी में मिला रहा था एसिड

पाली शहर में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। दोषियों के भवन ध्वस्त किए गए, पाइपलाइन उखाड़ी गई और कपड़ा सहित ट्रैक्टर जब्त किए गए।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Bulldozer action, Bulldozer action in Pali, Bulldozer action in Rajasthan, Pollution, Pollution in Pali, Pollution in Rajasthan

मकान को ध्वस्त करती टीम। फोटो- पत्रिका

पाली। शहर में प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ पहली बार बुलडोजर चला। प्रदूषण के दोषी का भवन जमींदोज कर दिया गया। एक जगह पाइपलाइन उखाड़ी गई, वहीं एक स्थान पर कपड़ा और ट्रैक्टर जब्त किए गए। न्यू पुनायता रोड सोनिया नगर में 7 जनवरी को सिंचाई विभाग की ओर से नदी में उगी झाड़ियों को हटाते समय एक पाइप दिखाई दिया, जो मोहम्मद अजरूदीन पुत्र मोइनुदीन के मकान से आ रहा था।

बांडी इको सिस्टम सस्टेनेबिलिटी टास्क फोर्स ने जांच की। जांच में सामने आया कि बहाया जा रहा एसिड पाली का नहीं था। उस एसिड को पत्थर पर गिराने पर उसमें से तेज झाग और धुआं निकला। जांच करने पर पीएच 1 से 2 के बीच पाया गया, जिस मकान से यह एसिड की पाइपलाइन बिछी हुई थी, उसके भीतर बैठा व्यक्ति पास की गली में बने शटर को खोलकर फरार हो गया। इस पर नगर निगम की टीम ने भवन को सीज कर दिया था। अब नगर निगम की टीम ने भवन को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

पहली कार्रवाई

नगर निगम को शहर की आवासीय कॉलोनियों में दो इकाइयों के संचालित होने की सूचना मिली थी। निगम की टीम ने 10 फरवरी को रेकी की। बजरंग बाड़ी में हाजी मोहम्मद पुत्र सादिक मोहम्मद के घर से प्रदूषित पानी बहाया जा रहा था। मकान में ही हौद बने हुए थे। घर के बाहर ताला लगा था। मकान को सीज कर करीब 8 फीट अवैध पाइपलाइन उखाड़ी गई।

आदर्श नगर में रात 1 बजे की कार्रवाई

निगम की टीम ने रात 1 बजे शहर की पॉश कॉलोनी आदर्श नगर में कार्रवाई की। टीम ने रात में ऋषि पुरी पुत्र वेद पुरी के मकान से दो ट्रैक्टर कपड़े के थान जब्त किए। वहां कपड़ा धुलाई के लिए बनाए गए हौद तोड़े गए। आदर्श नगर में सुबह 5 बजे तक कार्रवाई जारी रही।

इनका कहना है

आदर्श नगर और बजरंगवाड़ी में संचालित इकाइयों के खिलाफ इस्तगासा प्रस्तुत किया जाएगा। एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। इससे पूर्व नगर निगम की ओर से आवासीय क्षेत्र में रंगाई-छपाई और धुलाई का कार्य करने वाले 7 लोगों के विरुद्ध इस्तगासा पेश किया जा चुका है। वहीं 2 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • नवीन भारद्वाज, आयुक्त, नगर निगम, पाली

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!