28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pali: परिवार समझता रहा सामान्य मौत; CCTV ने दिखाया खौफनाक सच, फुटेज देख बेटे के उड़ गए होश

Pali Bull Attack Case: पाली जिले में अरावली की तलहटी में बसे जोजावर में एक परिवार 12 दिनों तक अपने बुजुर्ग की मौत को प्राकृतिक मानकर शोक मनाता रहा। परंपराओं और रस्मों के बीच बीते उन दिनों में किसी को अंदाजा भी नहीं था कि उनकी जिंदगी से जुड़ा सबसे बड़ा सच एक सीसीटीवी कैमरे में कैद है और वह सच बेहद दर्दनाक है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत का सीसीटीवी से खुला सच, पत्रिका फोटो

सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत का सीसीटीवी से खुला सच, पत्रिका फोटो

Pali Bull Attack Case: पाली जिले में अरावली की तलहटी में बसे जोजावर में एक परिवार 12 दिनों तक अपने बुजुर्ग की मौत को प्राकृतिक मानकर शोक मनाता रहा। परंपराओं और रस्मों के बीच बीते उन दिनों में किसी को अंदाजा भी नहीं था कि उनकी जिंदगी से जुड़ा सबसे बड़ा सच एक सीसीटीवी कैमरे में कैद है और वह सच बेहद दर्दनाक है।

जब फुटेज सामने आया तो परिवार की दुनिया हिल गई। जिस मौत को वे सामान्य समझ रहे थे, वह दरअसल एक सांड के हमले से हुई थी। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि गांवों में बढ़ती आवारा गोवंश की समस्या का भयावह चेहरा बनकर सामने आया है।

घर से निकले… फिर लौटे नहीं

6 फरवरी सुबह 76 वर्षीय नारायणलाल रावल घर से दुकान निकले थे। रास्ते में अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। जोरदार टक्कर से वे गिर पड़े और अचेत हो गए। परिजन उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल, फिर पाली और बाद में जोधपुर ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर में शोक छा गया। अंतिम संस्कार और सामाजिक परंपराओं में परिवार 12 दिनों तक व्यस्त रहा। सभी यही मानते रहे कि बुजुर्ग की मौत स्वाभाविक कारणों से हुई है।

पत्नी के आग्रह ने खोला सच

मृतक की पत्नी को लगातार शंका बनी रही। उनके बार-बार कहने पर बेटे ने उस जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। स्क्रीन पर जो दिखा, वह किसी भी बेटे के लिए असहनीय था, सांड के हमले से गिरते और तड़पते पिता। एक झटके में भ्रम टूट गया। शोक के साथ अब आक्रोश और बेबसी भी जुड़ गई।

परिवार की अपील: किसी और के साथ न हो ऐसा

मृतक नारायणलाल के बेटे विनय रावल का कहना है कि अगर सीसीटीवी नहीं देखते तो वे आज भी इसे प्राकृतिक मौत ही मानते। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि आवारा गोवंश की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि कोई और परिवार इस दर्द से न गुजरे।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका द्वारा अप्रूव

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका द्वारा अप्रूव
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!