AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Vijayadashami 2025 : पाली। शहरवासी इस बार दशहरे पर नए अंदाज का रोमांचक नजारा देखने को तैयार हैं। पहली बार रावण परिवार का कद बढ़ा दिया गया है। रावण का कद इस बार 55 फीट से बढ़ाकर 65 फीट कर दिया गया है, जबकि मेघनाद और कुंभकरण भी पहले से 10 फीट ऊंचे यानि 50-50 फीट के बनाए गए हैं। खास बात यह है कि दशहरा दहन के दौरान रावण की आंखों से रोशनी निकलेगी और पलकें झपकेंगी। ऐसा प्रतीत होगा मानो रावण सच में लोगों को घूर रहा हो।
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इस बार का आयोजन कई मायनों में विशेष रहेगा। मुख्य कार्यक्रम शाम 5.30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में सोने की लंका से लेकर हाथी और राक्षसों के भी पुतले बनाए गए हैं, जो आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शोभायात्रा को भी और अधिक भव्य बनाया जा रहा है। इस बार रथों पर सवार होकर पात्र शामिल होंगे।
दशहरा की रात को 45 से 50 मिनट तक चलने वाले आतिशबाजी शो से और भी खास बनेगा। इसमें आधुनिक तकनीक से होने वाली आतिशबाजी के साथ पारंपरिक धमाके भी शामिल होंगे। रंग-बिरंगी रोशनी से आसमान जगमगा उठेगा और लोग इसे यादगार पलों के रूप में संजोएंगे। रावण, मेघनाद व कुंभकरण के भव्य पुतलों के साथ पाली का दशहरा इस वर्ष दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा।
शहर के रामलीला मैदान में मंगलवार को रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों को क्रेन से खड़ा किया गया। सोने की लंका, हाथी और राक्षसों के पुतले भी सजाए गए। मैदान में दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर रही और आकर्षक सजावट से वातावरण में उल्लास का माहौल छा गया।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
30 Sept 2025 07:17 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।