13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Encounter: ANTF और तस्करों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, एनकाउंटर में एक तस्कर ढेर, सीने में लगी थी गोली

पाली जिले के खिंवाड़ा क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और तस्करों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में एक तस्कर की गोली लगने से मौत हो गई। कार्रवाई के दौरान डोडा पोस्त से लदी एक गाड़ी जब्त की गई, जबकि एक आरोपी गिरफ्तार और दूसरी गाड़ी फरार हो गई।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Encounter, Encounter in Pali, Encounter of smuggler, Encounter of smuggler in Pali, Encounter in Rajasthan, Encounter of smuggler in Rajasthan, Anti Narcotics Task Force, Pali News, Rajasthan News, एनकाउंटर, एनकाउंटर इन पाली, तस्कर का एनकाउंटर, पाली में तस्कर का एनकाउंटर, राजस्थान में एनकाउंटर, राजस्थान में तस्कर का एनकाउंटर, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पाली न्यूज, राजस्थान न्यूज
Play video

मौके पर मौजूद टीम। फोटो- पत्रिका

पाली। जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र की सांभरिया सरहद में गुरुवार देर रात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और मादक पदार्थ तस्करों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ से प्रदेश में हलचल मच गई। कार्रवाई के दौरान 36 वर्षीय तस्कर भूटाराम उर्फ भुट्टों के सीने में गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक संदिग्ध गाड़ी मौके से फरार हो गई, जिसकी तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई है।

पुलिस पर फायरिंग

एएसपी चैनसिंह महेचा के अनुसार एएनटीएफ को पुख्ता सूचना मिली थी कि राजसमंद जिले के दिवेर मार्ग से डोडा पोस्त से भरी दो गाड़ियां पाली की ओर आ रही हैं। पुलिस निरीक्षक सूरजभान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों वाहनों का पीछा शुरू किया।

खिंवाड़ा क्षेत्र में पुलिस को देखकर एक गाड़ी तेज रफ्तार में भाग निकली, जबकि दूसरी गाड़ी को रोकने के लिए पुलिस ने दीवेर घाटी के पास सड़क पर स्ट्रीक डालकर उसके टायर पंक्चर कर दिए। गाड़ी रुकते ही उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

डोडा पोस्त से भरी एक गाड़ी जब्त

मुठभेड़ के दौरान एक गोली भूटाराम के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे तुरंत जोजावर अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मौके से डोडा पोस्त से भरी एक गाड़ी जब्त की है और उसमें सवार एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह वीडियो भी देखें

मामले की जांच जारी

फरार हुई दूसरी गाड़ी में भी बड़ी खेप होने की आशंका जताई जा रही है। पाली जिले में एएनटीएफ इकाई की यह अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तस्करी का नेटवर्क किन-किन जिलों या राज्यों तक फैला है और नशीले पदार्थों की खेप कहां पहुंचाई जानी थी। पूरे मामले की जांच जारी है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!