
स्वास्थ्य भवन में आयोजित बैठक में चर्चा करते अधिकारी।
जिला पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ की बैठक शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित की गई। जिसमें पीसीपीएनडीटी की पूरी पालना कराने व उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को कहा गया। पीसीपीएनडीटी पीबीआई जयपुर से आए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमंत जाखड़ ने कहा कि जिले में सोनोग्राफी सेंटरों का नियमित जांच होनी चाहिए। इसमें कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। इसको लेकर सरकार भी गंभीर है। उन्होंने कहा कि पीसीपीएनडीटी एक्ट की प्रभावी कार्रवाई के लिए राज्य में गहन निरीक्षण अभियान चल रहा है। गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण कानूनन अपराध है। यदि किसी भी सेंटर पर भ्रूण लिंग की जांच की जाने की सूचना हो तो 9799997795 या टोल फ्री नंबर 104 व 108 पर दी जा सकती है। सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने जिले में भ्रूण लिंग जांच रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। बैठक में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वेदांत गर्ग, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीतकुमार गुर्जर, जिला कार्यक्रम समन्वयक पीसीपीएनडीटी महेशकुमार पंवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी भवानीसिंह, जिला लेखा प्रबंधक प्रवीण राणासरिया आदि मौजूद रहे।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Updated on:
13 Feb 2026 08:05 pm
Published on:
13 Feb 2026 08:04 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)