5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली, Jun 05, 2026

पाली में वर्षों का इंतजार खत्म; बांडी नदी पर 40 करोड़ से बनेगा फोरलेन पुल, सितंबर से शुरू होगा निर्माण

Pali FFour Lane Bridge: पाली शहर के बीच से गुजर रही बांडी नदी पर अवधि पार हो चुके पुल की जगह जल्द नया फोरलेन पुल लेने वाला है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 40 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से टैंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Pali city bridge project

photo: patrika

Pali FFour Lane Bridge: पाली शहर के बीच से गुजर रही बांडी नदी पर अवधि पार हो चुके पुल की जगह जल्द नया फोरलेन पुल लेने वाला है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 40 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से टैंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुल का निर्माण सितम्बर तक शुरू होने की आस है।

पाली शहर के बीच से गुजर रही बांडी नदी पर करीब 4 दशक पहले पुल का निर्माण कराया था। जो अब जर्जर हो चुका है। उसके पास ही एक रपट है। उन पर से ही रोजाना 20 हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। नदी पर नए पुल के निर्माण को लेकर बीते लंबे समय से स्थानीय लोग मांग कर रहे थे।अब रपट व पुराने पुल के बीच पड़ी जगह पर नया फोरलेन पुल 40 करोड़ रुपए से बनाया जाएगा। पुराने पुल को तोड़ा नहीं जाएगा।

पुल के स्पान व पिलर नहीं होंगे खराब

पुल निर्माण के लिए सल्फेट रजिस्टिंग सीमेंट का उपयोग किया जाएगा। जिससे नदी में केमिकल या अन्य प्रदूषित पानी आने पर स्पान व पिलर पर कोई प्रभाव नहीं पड़े।

ऐसा होगा नया पुल

  • 19 मीटर चौड़ाई होगी पुल की
  • 5 मीटर ऊंचा होगा नया पुल वर्तमान पुल से
  • 16 स्पान बनेंगे पुल के नीचे, 15 पीलर होंगे पुल के
  • 2023 वर्ष में पहली बार पुल निर्माण के लिए दी गई थी राशि
  • 35 करोड़ रुपए का बजट दिया था पिछली सरकार ने
  • 3 बार टैंडर निरस्त होने से नहीं बन सका था पुल

इस कारण बना रहे ऊंचा पुल

वर्ष 2007 में पाली में बाढ़ आई थी। उस समय नदी में इतना पानी आया था कि पुल के ऊपर के पिलर तक डूब गए थे। इस कारण पीडब्ल्यूडी ने वर्तमान पुल से 5 मीटर ऊंचा पुल बनाने का डिजाइन बनाया है। पुल का निर्माण वर्तमान कवाड़ सर्किल से किया जाएगा। अभी पुल उससे कुछ दूरी पर है। नया पुल बनने पर केशव माधव उद्यान भी हट जाएगा। उसकी जगह पर पुल की ढलान आएगी।

इनका कहना है…

पुल निर्माण को लेकर बजट स्वीकृति के बाद एस्टिमेट की प्रक्रिया चल रही है। इसके टैंडर दस दिन में लग जाएंगे। टैंडर प्रक्रिया में एक से डेढ़ माह लगेगा। कार्य सितम्बर तक शुरू होगा।
रतनलाल बंसल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, पाली

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें