AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

रोहट क्षेत्र के द्वारकाधीश नगरी झीतडा में शुक्रवार को भगवान द्वारकाधीश द्वारका छोड़कर झीतड़ा पधारे। उनके स्वागत में हजारों श्रद्धालु उमड़े तथा भगवान के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। शुक्रवार सुबह भगवान जानकीराय मंदिर से गाजे बाजे के साथ द्वारिकाधीश की रेवाड़ी रवाना हुई। जो झीतडा गांव के तालाब पर पहुंची।
रेवाड़ी में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से स्वागत कर दर्शन किए। उसके बाद झीतड़ा गांव में तालाब का पानी सवा हाथ बढ़ गया। जिससे पता चला कि भगवान द्वारकाधीश पधार गए हैं। उसके बाद गाजे बाजे व जयकारों के साथ भगवान का स्वागत कर ग्रामीणों ने तालाब में स्नान कर आचमन लिया। दिन भर मेला भरा। सुबह से शाम तक ग्रामीण तालाब किनारे भगवान द्वारकाधीश की रेवाड़ी के दर्शन करने पहुंचते रहे।
शाम को रेवाड़ी वापस तालाब से रवाना होकर भगवान जानकीराय मंदिर पहुंची। जहां महा आरती कर प्रसाद का भोग लगाया। झीतडा में भगवान द्वारकाधीश के दर्शन करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान द्वारकाधीश के दर्शन कर सुख शांति की कामना की। इसके साथ झीतडा में मेला भरा। जिसमें झूले हाट बाजार लगाए गए। ग्रामीण, बच्चों व महिलाओं ने झूले का लुत्फ उठाया और मेले के हाट बाजार से जमकर खरीदारी की।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
14 Mar 2025 08:37 pm
Published on:
14 Mar 2025 08:19 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।