AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Bihar weather बिहार में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने रविवार (21 दिसंबर) तक ठंड काअलर्ट जारी किया है। इस दौरान घना कोहरा रहेगा, कोल्ड डे की भी संभावना है। शनिवार को तेज सर्द हवा और कोहरे से दिनभर ठिठुरन रही। पटना में शीतलहर जैसी स्थिति है। मौसम विभाग ने बिहार के ज्यादातर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को किसी जिले में सूरज नहीं दिखा। कड़ाके की ठंड से पटना, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, औरंगाबाद, नालंदा के स्कूलों का समय बदला गया, पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद हैं।
मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, रोहतास, औरंगाबाद, गया और कैमूर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में विजिबिलिटी कम होगी, सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। जबकि सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, पटना, भोजपुर, बक्सर और अरवल जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी सुबह और रात के समय कोहरा तथा ठंड का असर देखने को मिल सकता है।
पटना में अगले 5 दिन ठंड और कोहरे का अनुमान है। 21-23 दिसंबर को सुबह कोहरा/धुंध रहेगा, बाद में आसमान साफ होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 17-21°C और न्यूनतम 13-14°C रहने का अनुमान है।
IMD के अनुसार, कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत नहीं। मौसम 23 दिसंबर तक ऐसा ही रहेगा। इसके बाद राहत मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17-21°C और न्यूनतम 13-14°C रहेगा।
कोहरे और खराब मौसम से शनिवार को पटना हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव दिल्ली रूट पर दिखा। एयर इंडिया की पहली बार पटना- दिल्ली और दिल्ली-पटना की फ्लाइट रद्द कर दी गई। पटना एयरपोर्ट पर 30 विमान लेट उड़ानें भरी। इसमें 14 आने वाले और 16 जाने वाले फ्लाइट हैं। फ्लाइट लेट होने की वजह से यात्रियों को 3 घंटे तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है। कई ने वैकल्पिक फ्लाइट की टिकट लेकर उड़ान भरी, जबकि कई ने अपनी यात्रा टाल दी। एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि फ्लाइट स्टेटस चेक करने के बाद ही एयरपोर्ट आएं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
20 Dec 2025 10:02 pm
Published on:
20 Dec 2025 08:58 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।