7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोमवार से लापरवाही नहीं चलेगी! अनुपस्थित राजस्व अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सोमवार से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अधिकारी काम पर नहीं लौटेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

2 min read
Google source verification

विजय सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को साफ कहा कि सोमवार से जो अंचल और राजस्व अधिकारी अनुपस्थित रहेंगे उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि सोमवार को प्रधान सचिव सी.के. अनिल एवं सचिव जय सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर स्थिति की समीक्षा करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने एक बार फिर साफ कहा कि मेहनत करने वाले अधिकारियों के सम्मान में कोई कमी नहीं की जाएगी।

काम पर लौटे मांग होगी पूरी

उन्होंने आगे कहा कि 05 फरवरी की शाम में राजस्व सेवा से जुड़े सभी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों से तत्काल अपने-अपने कार्यस्थल पर लौटने का आह्वान किया गया था। उन्होंने कहा कि हमने उनसे कहा था कि सरकार उनकी मांगों के प्रति सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति की बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी। यह समिति राजस्व अधिकारियों के कार्य, अधिकार एवं दायित्वों पर विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद भी बड़ी संख्या में अभी तक राजस्व अधिकारी काम पर नहीं लौटे हैं। हालांकि कुछ लोग जरूर काम पर लौट आए हैं।

31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी अंचल अधिकारी राज्य सरकार द्वारा संचालित एग्रीस्टैक महाअभियान, ई-मापी महाभियान एवं राजस्व महाअभियान के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निष्पादित करें। इन अभियानों के सीधा लाभ राज्य की जनता को मिलेगा। इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही उचित नहीं है। उन्होंने राज्य के सभी हल्का कर्मचारियों से अपील की कि वे किसी भी बहकावे में न आकर जनता के विश्वास पर खरा उतरें और पूर्व के उत्साह एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। 31 मार्च तक जिस स्तर पर सुधार का लक्ष्य तय किया गया है उसकी अच्छी उपलब्धि पर सभी को फायदा मिलेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कृषि विभाग का मंत्री रहते हुए कृषि समन्वयकों के बेहतर काम करने पर उनके वेतन में रिकॉर्ड वेतन वृद्धि की गई थी। ऐसा ही मौका आप सभी के पास भी है।