AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Hijab Controversy: हिजाब प्रकरण को लेकर चर्चा में आई डॉ.नुसरत परवीन ने शनिवार की शाम तक ज्वाइन नहीं किया है। ज्वाइन करने की आज अन्तिम तिथि है। वे आज किसी वजह से ज्वाइन नहीं करती हैं तो अब इस मामले पर स्वास्थ्य विभाग फैसला लेगा। उधर, झारखंड सरकार ने उन्हें सरकारी नौकरी, मनचाही पोस्टिंग, 3 लाख सैलरी और सरकारी आवास का ऑफर दिया है। इससे जुड़े सवाल पर बिहार के राज्यपाल ने कहा, "विवाद नहीं है, नीतीश कुमार पिता जैसे हैं। इसे विवाद कहने पर दुख हुआ।"
डॉ. नुसरत परवीन शनिवार को PHC पटना सदर, सबलपुर जॉइन करने नहीं पहुंचीं। सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने कहा, "वे शाम 6 बजे तक आएंगी तो जॉइनिंग लेंगे, पत्र देंगे। नहीं आईं तो अगले दिन जॉइनिंग नहीं हो सकती, स्वास्थ्य विभाग फैसला लेगा।"
पटना सदर के सबलपुर पीएचसी के डॉ. विजय कुमार ने बताया, "शनिवार को 5-6 डॉक्टरों ने जॉइन किया, लेकिन डॉ. नुसरत परवीन नहीं आईं। जिनका नियुक्ति पत्र था, वे जॉइन कर रहे हैं। डॉ. नुसरत के नाम भी था, पर वे नहीं आईं। क्यों नहीं आईं, कोई कुछ नहीं बोल रहा।"
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "नुसरत परवीन का मामला विवाद नहीं है। नीतीश कुमार पिता जैसे हैं। इसे विवाद कहने पर दुख हुआ।" दरअसल, CM नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में आयुष चिकित्सक नुसरत का हिजाब खींच दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद कहा जा रहा है कि वे अपमानित महसूस कर रही हैं, इसलिए जॉइन नहीं करेंगी।
CM नीतीश कुमार ने पटना में 1283 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिया। नुसरत परवीन का नंबर आया तो नियुक्ति पत्र देते वक्त उन्होंने हिजाब हटाने की कोशिश की। इसके बाद विवाद बढ़ा, विपक्ष नीतीश कुमार को घेर रहा है
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, "मैं पहले डॉक्टर हूं, फिर मंत्री। किसी डॉक्टर, बेटी या महिला के सम्मान से झारखंड में समझौता नहीं होगा।" उन्होंने कहा, "एक डॉक्टर के साथ घटना ने सभी मेडिकल कर्मियों को आहत किया।" डॉ. नुसरत को झारखंड स्वास्थ्य सेवा में शामिल होने का ऑफर देते हुए कहा, "झारखंड में सुरक्षा और सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा।"
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
20 Dec 2025 06:16 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।