AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Crime News: पटना के बिहटा में महिला पुलिसकर्मी का वीडियो बनाने पर बवाल का एक मामला सामने आया है। महिला पुलिसकर्मी का इसका विरोध करने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। महिला की सूचना पर पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं, लेकिन पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना बिहटा के पतसा गांव की है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को कुछ लोग ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी का वीडियो बना रहे थे। महिला पुलिसकर्मी ने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। महिला ने इसकी तत्काल डायल-112 को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
लेकिन. आस- पास के थानों की पुलिस के पहुंचने पर स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने एक युवक सुधीर मांझी को इस मामले में गिरफ्तार किया है। बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी का वीडियो बनाने पर डायल 112 पहुंची थी, स्थानीय लोग पुलिस को देखते ही पथराव शुरू कर दिया। इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई हो रही है।
दरभंगा में एक मंदिर के कथावाचक श्रवण दास जी महाराज पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप पीड़ित लड़की की मां ने लगाया है। यह मामला जिला के लहेरियासराय थाना में मामला दर्ज हुआ है। नाबालिग की मां ने प्राथमिकी में श्रवण दास पर दुष्कर्म और मौनी बाबा पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। मामले के सामने आने पर महिला पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने में लग गई है।
पीड़िता की मां ने अपने आवेदन में लिखा है कि श्रवण दास ने एक कार्यक्रम में उनसे नंबर लिया था। इसके बाद श्रवण दास यदा-कदा उनकी पुत्री से मिलते थे। 24 फरवरी 2024 को वो उनके घर पर ही किराया में रहने आ गए। उन्होंने जान पहचान का लाभ उठाकर मेरी बेटी से 12 मार्च 2024 को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वे बार बार उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। पीड़िता की मां ने अपने आवेदन में लिखा है कि मेरी लड़की नाबालिग है, इसलिए वह बाबा का इरादा नहीं भांप पाई। श्रवण दास जी महाराज इसका लाभ उठाकर मेरी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। मेरी बेटी के मां बनने पर उन्होंने धमकी देकर उन्होंने गर्भपात करा दिया।
परिवार का कहना है कि जब हमें पता चला तो मौनी बाबा से शिकायत की। मौनी बाबा के हस्तक्षेप पर 29 नवंबर 2024 को श्रवण दास जी महाराज ने शादी कर ली। लेकिन अब वो बेटी को साथ रखने को तैयार नहीं, पैसे लेकर मामला रफा-दफा करने को कह रहे। महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई हो रही।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
21 Dec 2025 01:42 pm
Published on:
21 Dec 2025 11:49 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।