AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
Indian Railways news घने कोहरे का असर अब रेल परिचालन पर भी साफ दिखने लगा है। कोहरे की वजह से पटना और दानापुर जंक्शन से आने-जाने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनें एक घंटे से लेकर 11 घंटे तक लेट रही। कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटना व दानापुर जंक्शन से खुलने वाली प्रमुख ट्रेनों में हावड़ा–दुरंतो एक्सप्रेस करीब 6 घंटे विलंब से खुली, जबकि डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 9 घंटे 23 मिनट देरी से रवाना हुई।
ट्रेन के लेट से चलने की वजह से पटना रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई है। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री ठंड और सही समय पर सूचना नहीं मिलने से काफी आक्रोशित दिखे। कई यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेनों के छूटने का भय सता रहा था। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोहरे के दौरान ट्रेनों की गति सीमित कर दी गई है। लोको पायलटों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम साफ होने के बाद ही रेलवे का परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है। रेलवे निरंतर यात्रियों से अपील करते दिखा कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन आएं।
| ट्रेन के नाम | कितना देर चल रही है |
| हावड़ा-दुरंतो एक्सप्रेस | 6 घंटे |
| डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस | 9 घंटे 23 मिनट |
| फरक्का एक्सप्रेस | 7 घंटे |
| मैसूर पूजा स्पेशल | 11 घंटे 14 मिनट |
| बैंगलुरु से दानापुर आने वाली दानापुर पूजा स्पेशल | 9 घंटे 51 मिनट |
| दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस | 2 घंटे 18 मिनट |
| कोटा-पटना एक्सप्रेस | 1 घंटे 24 मिनट |
| पटना एक्सप्रेस | 3 घंटे |
| गरीब रथ | 3 घंटे 30 मिनट |
| कुंभ एक्सप्रेस | 6 घंटे |
| राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस | 3 घंटे 47 मिनट |
| विक्रमशिला एक्सप्रेस | 3 घंटे |
| मगध एक्सप्रेस | 6 घंटे 47 मिनट |
| उधना से पटना आने वाली पटना पूजा स्पेशल | 8 घंटे 41 मिनट |
| बक्सर वीकली सुपर फास्ट | 9 घंटे |
| ब्रह्मपुत्र मेल | 8 घंटे |
| पटना पूजा स्पेशल | 8 घंटे 41 मिनट |
कोहरे और खराब मौसम से शनिवार को पटना हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव दिल्ली रूट पर दिखा। एयर इंडिया की पहली बार पटना- दिल्ली और दिल्ली-पटना की फ्लाइट रद्द कर दी गई। पटना एयरपोर्ट पर 30 विमान लेट उड़ानें भरी। इसमें 14 आने वाले और 16 जाने वाले फ्लाइट हैं। फ्लाइट लेट होने की वजह से यात्रियों को 3 घंटे तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है। कई ने वैकल्पिक फ्लाइट की टिकट लेकर उड़ान भरी, जबकि कई ने अपनी यात्रा टाल दी। एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि फ्लाइट स्टेटस चेक करने के बाद ही एयरपोर्ट आएं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
20 Dec 2025 10:36 pm
Published on:
20 Dec 2025 10:35 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।