पटना, Jun 06, 2026

पटना के फेमस शिक्षक खान सर (फोटो- वीडियो ग्रैब)
खान सर की गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस ने अपनी छापेमारी शुरू कर दी है। शुक्रवार की रात पटना पुलिस उनके
कोचिंग और घर पर गई थी। लेकिन, वे वहां नहीं मिले। FIR दर्ज होने के बाद खान सर ने छात्रों की क्लास ली थी। पुलिस
कार्रवाई की सूचना मिलने के साथ ही वे अंडरग्राउंड हो गए हैं। इससे पहले पटना पुलिस के खान सर के कोचिंग सेंटर जीस ग्लोबल स्टडीज भी पहुंचते बड़ी संख्या में छात्र पुलिस के सामने खड़ा हो गए। पुलिस उनको कई बार उनको वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं हटे। इधर, पुलिस भी रात भर उनके कोचिंग के बाहर कैंप की रही। हालांकि, इस मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इधर, सूत्रों का कहना है कि खान सर किसी भी वक्त सरेंडर कर सकते हैं।
दरअसल, पुलिस पूछताछ के दौरान खान सर उर्फ फैसल खान के एक गार्ड के कथित खुलासे के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। गार्ड ने पुलिस को बताया कि गोली चलने की घटना की जानकारी फैसल खान को पहले से थी और कथित तौर पर उनके कहने पर ही फायरिंग की गई थी। आरोप है कि घटना की पूरी जानकारी होने के बावजूद इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। इसके अलावा, पुलिस का मानना है कि अपने लोगों द्वारा की गई गोलीबारी को अलग तरीके से पेश करने की कोशिश की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले को गंभीर मानते हुए पटना पुलिस ने कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मंगलवार रात कथित फायरिंग की सूचना क्यों दी गई और 8-10 राउंड गोली चलने का दावा किस आधार पर किया गया था। जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि क्या घटना को वास्तविक स्थिति से अधिक गंभीर रूप में पेश करने की कोई कोशिश की गई थी।
इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यदि संबंधित लोगों को अपने पक्ष के लोगों द्वारा की गई गोलीबारी की जानकारी थी, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को क्यों नहीं दी गई। घटना से जुड़े सभी तथ्यों, परिस्थितियों और संभावित मंशा की गहन जांच की जा रही है।
Published on: 06 Jun 2026 08:49 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।