11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘एक घंटे में मशीनें काट देती हैं 1000 गाय’, खान सर ने बीफ कंपनियों पर सरकार को घेरा, बोले- 200 करोड़…

Khan Sir Video: पटना के मशहूर टीचर खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारत के बीफ ट्रेड, टैक्स सिस्टम और पॉलिटिकल डोनेशन पर तीखा हमला बोला है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Feb 11, 2026

khan sir video

खान सर (फोटो- Khan Sir Instagram)

Khan Sir Video: पटना के मशहूर टीचर खान सर ने अपने क्लासरूम लेक्चर के दौरान भारत की बीफ एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के बारे में कई दावे किए। उन्होंने दावा किया कि भारत ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ एक्सपोर्टर बन गया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शिक्षा पर 18% GST, लेकिन बीफ पर मेहरबानी क्यों?

खान सर ने देश के टैक्स सिस्टम पर तंज कसते हुए शिक्षा की तुलना मीट के व्यापार से की। उन्होंने कहा, "अगर आप यहां पढ़ने आते हैं, तो आपको 18% GST देना होगा। आपको नौकरी नहीं मिलेगी, लेकिन अगर आप बीफ काटना शुरू करते हैं, तो आपको एक भी परसेंट GST नहीं देना होगा। आपको कोई पैसा नहीं देना है, बस काट दो।"

200 करोड़ के डोनेशन का आरोप

वीडियो में, खान सर ने इलेक्टोरल बॉन्ड या पॉलिटिकल डोनेशन के बारे में भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि गोहत्या करने वाली कंपनियों ने अपने मुनाफे से 200 करोड़ रुपये का चंदा सरकार को दिया है। उन्होंने सवाल किया, "सोचिए, 200 करोड़ रुपये दान करने वाली कंपनी ने कितने हजार करोड़ का मुनाफा कमाया होगा और उसने कितने लाख गायों को काटा होगा?" खान सर के मुताबिक, यह बहुत बड़ा दान ही वजह है कि सरकारें इस इंडस्ट्री पर बैन लगाने से हिचकिचाती हैं, भले ही यह संविधान के डायरेक्टिव प्रिंसिपल्स ऑफ स्टेट पॉलिसी (DPSP) का उल्लंघन करता हो।

मशीनों से कटती है गायें

खान सर ने मॉडर्न स्लॉटर हाउस के अंदर की डरावनी सच्चाई बताई, यह बताते हुए कि यह काम अब कसाइयों के हाथ से मशीनों के हाथ में चला गया है। उन्होंने बताया कि कसाई तो आमतौर पर एक- दो गाय काटते हैं, लेकिन बड़े बड़े स्लॉटर हाउस के अंदर, गायों को पहले खाना खिलाया जाता है और एक घंटे के अंदर, पाइप और रॉड का इस्तेमाल करके एक हजार से ज्यादा गायों को काट दिया जाता है।

खान सर ने दावा किया कि सऊदी अरब और गल्फ देशों से गाय के शरीर के अंगों के हिसाब से डिमांड आती है। यहां से बाकायदा मुहर लगाकर पैकिंग की जाती है और फिर एक्सपोर्ट कर दिया जाता है। ये सब करके कंपनियां अंधा पैसा छाप रही हैं।

एक्सपोर्ट पॉलिसी पर सवाल

खान सर ने रीजनल प्रोडक्ट्स को नज़रअंदाज़ करने की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुजफ्फरपुर की लीची या किसानों का गेहूं एक्सपोर्ट हो रहा है या नहीं, लेकिन बीफ एक्सपोर्ट बदस्तूर जारी है। उनके मुताबिक, अगर गैर-कानूनी डेटा को शामिल कर लिया जाए, तो भारत दुनिया भर में बीफ एक्सपोर्ट में नंबर वन बन जाएगा।

सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

खान सर का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। सचेन्द्र नामक यूजर ने लिखा, "खान सर ने बीफ माफिया की पोल खोल दी है। सरकार को 200 करोड़ का चंदा मिला है, अब हिंदू राष्ट्र क्या होगा रे कालिया!" राकेश ने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा, "देश के लिए बीफ बेचना शर्म की बात है। सरकार कान में तेल डालकर सो रही है।"