5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना, Jun 05, 2026

लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: जेड प्लस खत्म, तेज प्रताप की सुरक्षा भी घटाई गई

बिहार सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा हटा दी गई है, जबकि तेज प्रताप की सुरक्षा घटाकर एक बॉडीगार्ड कर दी गई है। तेजस्वी यादव और उनके परिजनों की सुरक्षा पहले जैसी ही बनी हुई है।

bihar politics

तेज प्रताप यादव और लालू यादव (फोटो- tej pratap yadav facebook)

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने राबड़ी आवास पर जारी सियासी संग्राम के बीच लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी समाप्त कर दी है। अब दोनों को बिहार पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई है, जिसमें एस्कॉर्ट, बुलेट प्रूफ वाहन और 8 से 16 सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। इसके साथ ही सरकार ने लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की वाई श्रेणी की सुरक्षा भी हटा दी है और उन्हें अब केवल एक बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया गया है। वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री और बहन मीसा भारती की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लालू-राबड़ी की सुरक्षा बदली, जेड प्लस हटाई गई

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को अब तक मिल रही जेड प्लस सुरक्षा में बदलाव करते हुए उन्हें विशेष सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाएगी। इसके तहत बीसैप के 2 से 8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 2 बॉडीगार्ड, एचक्यूआरटी से पायलट और बुलेट प्रूफ कार, तथा पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट उपलब्ध कराया जाएगा।

राबड़ी देवी को लालू प्रसाद यादव से अधिक सुरक्षा

इसके साथ ही सरकार ने उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया है। उन्हें बीसैप से 2 से 8 हाउस गार्ड, 3 महिला बॉडीगार्ड, 3 वर्दीधारी बॉडीगार्ड, एचक्यूआरटी से पायलट, बुलेट प्रूफ कार, तथा पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट प्रदान किए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी वर्तमान में बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को अब तक जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, जो देश की दूसरी सबसे उच्चतम सुरक्षा श्रेणी मानी जाती है। इसमें तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा होता है, जिसमें एनएसजी स्तर के कमांडो भी शामिल रहते हैं।

तेजस्वी की वाई प्लस सुरक्षा हटाई गई

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। उनकी पहले से प्राप्त वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा (एस्कॉर्ट) वापस ले ली गई है। हालांकि, उनकी सुरक्षा में अब भी बीसैप के 1 से 4 हाउस गार्ड, पटना जिला बल के 6 बॉडीगार्ड और एस्कॉर्ट पार्टी के सदस्य शामिल रहेंगे।

वहीं, लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और आरजेडी सांसद मीसा भारती को पहले की तरह 3 बॉडीगार्ड मिलते रहेंगे। साथ ही, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री को भी पटना जिला बल की ओर से पहले की तरह एक महिला बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें