13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव स्टोरी: दरभंगा में लड़की बनकर मिलने पहुंचा युवक, बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने की पिटाई

दरभंगा में एक युवक लड़की के कपड़े पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

फोटो- AI

दरभंगा में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने लड़की का शूट पहनकर उसके गांव पहुंच गया। ग्रामीणों ने युवक को लड़की का शूट पहना देख बच्चा चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी। यह घटना दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोटगाह गांव की है। मारपीट की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने युवक को जख्मी हालत में पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की पहचना दरभंगा जिला के ही बिरौल थाना क्षेत्र के रामनगर-सुपौल बाजार निवासी साहिल खान के रूप में हुई। युवक गुरुवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव मोटगाह पहुंचा था।

लड़की का कपड़ा पहन प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी

पुलिस के इनुसार साहिल खान अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए लड़की के कपड़े पहनकर उसके गांव में पहुंचा। गांव में रात में लड़की के कपड़ा में देख कुछ ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने उससे इसके बारे में पूछा, लेकिन वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाई। इस पर ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस को भी बच्चा चोर की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बड़ी मुश्किल से आक्रोशित लोगों के बीच से युवक को बाहर निकाला और उसे लेकर थाना पहुंची। लेकिन, भीड़ की पिटाई से वह पूरी तरह से जख्मी हो गया था। पुलिस ने तत्काल उसे पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पर युवक के परिजन भी थाने पहुंचे। पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस ने उसे इलाज के बाद छोड़ दिया। इधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलती है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

पुलिस पूछताझ में साहिल (प्रेमी) ने बताया कि उसे लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। प्रमिका को बुलाने पर गुरुवार की रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने अपनी पहचान छुपा कर पहुंचा था। लेकिन, लड़के को लड़की के वस्त्र में देखकर ग्रामीणों ने उसको बच्चा चोर समझकर समकर पिटाई कर दी।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!