6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी के मोबाइल में मिली आशिक की फोटो, तो प्रेमी ने बीच सड़क पर रेता पति का गला; मां ने खोला राज

मनोज की मां ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि बहू ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर मेरे बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
crime news

क्राइम न्यूज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिहार के मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात हुई एक युवक की हत्या मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गरीबस्थान मंदिर के समीप पान दुकानदार मनोज कुमार(27) को बीच सड़क पर पटककर चाकू से गला रेत दिया था। पान दुकानदार को लहूलुहान देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और उसे इलाज के लिए पास के सदर अस्पताल ले गए। लेकिन, तब तक देर हो गई थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुजफ्फरपुर पुलिस हत्या के कारणों को तलाश में लगी थी। शुरूआती जांच में पुलिस ने इस मामले को आपसी रंजिश मानकर जांच शुरू भी कर दी, लेकिन पुलिस को इस बीच एक ऐसा सुराग मिला कि पूरी कहानी पलट दी और हत्या के कारणों का पुलिस को पता चल गया

कौन है हत्यारा

मनोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज कर मुजफ्फरपुर नगर थाना में एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार व नगर थानेदार अनोज कुमार पूरे मामले पर विचार विमर्श कर रहे थे। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए टीम का गठन किया जा रहा था। इसी बीच घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना आई पान दुकानदार मनोज कुमार (27) की मां मुन्नी देवी ने हत्या का आरोपी नाम बताते हुए बहू के आशिक पर गंभीर आरोप लगाया। उसने कहा कि उसकी बहू अपने प्रेमी और उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर मेरे बेटे की हत्या की है। उसने पुलिस को बताया कि मनोज माखन साह चौक के पास ही पान की गुमटी चलाता था। उसकी दस साल पहले निशू देवी से शादी हुई थी। उसको दो पुत्री पायल कुमारी (08) व पल्लवी कुमारी (06) है।

बहू का प्रेम संबंध

मनोज की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बहू का काफी समय से गरीबस्थान मंदिर के समीप एक आभूषण दुकान में काम करने वाले कारीगर से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उसने पुलिस को बताया कि मनोज ने मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी का मोबाइल चेक किया था। मनोज को उसके मोबाइल में उसके प्रेमी के साथ चैटिंग, वीडियो कॉल का स्क्रीन शॉट और उसके कई फोटो मिले थे। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच सुबह में विवाद हुआ था। पति से विवाद के बाद पत्नी घर से निकल गयी थी। उन्होंने अपनी बहू पर आरोप लगाया कि संभवत: उसने इसकी सूचना कॉल कर अपने प्रेमी को दे दी।

फोन कर बुलाया था

मनोज कुमार की मां ने पुलिस को बताया कि बहू के घर से निकलने के बाद मनोज को किसी ने फोन कर बुलाया। मनोज फोन पर बात करते हुए अपने घर से बाहर निकल गया था। उसने कहा कि किसी अनहोनी की आशंका पर मैं भी दौड़ते हुए बेटे के पीछे दुर्गा स्थान तक गयी थी। लेकिन, गुस्से में वह तेज से आगे निकल गया। कुछ देर बाद सूचना मिली कि गरीबस्थान मंदिर से सटे केपी गली में उसका बेटा का गला रेत दिया गया है।