
पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर खड़ी पुलिस (फ़ोटो- पत्रिका)
NEET Student Rape-Death Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET एग्जाम की तैयारी कर रही एक स्टूडेंट की संदिग्ध मौत और रेप की जांच अभी भी अनसुलझी है। केस को सुलझाने के लिए बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की मुश्किलें फोरेंसिक रिपोर्ट की वजह से और बढ़ गई हैं। हाल ही में 25 संदिग्धों (गार्ड, मकान मालिक, हॉस्टल स्टाफ और क्लासमेट) से लिए गए DNA सैंपल मौके पर मिले ह्यूमन स्पर्म (स्टूडेंट के कपड़े) से मैच नहीं हुए। इस नतीजे ने जांच की दिशा बदल दी है।
25 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद, पुलिस अब 'इनसाइडर' एंगल से गहराई से जांच कर रही है। SIT ने अब 10 और करीबी लोगों और रिश्तेदारों से DNA सैंपल लेकर जांच का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। इनमें मृतका के दो बहुत करीबी रिश्तेदार और उसके दोस्तों के सर्कल के कुछ और सदस्य शामिल हैं। पुलिस मान रही है कि अगर बाहरी लोगों का DNA मैच नहीं करता है, तो दोषी कोई ऐसा हो सकता है जिस पर छात्रा ने पूरा भरोसा किया हो और जिसके लिए उसने अपना कमरा खोला हो।
31 जनवरी को बिहार सरकार के CBI जांच की सिफारिश करने के बाद से पटना पुलिस के काम करने का तरीका अचानक तेज हो गया है। जिस हॉस्टल में शुरुआत के दिनों में पुलिस की मौजूदगी कम दिखी थी, वहां अब बार-बार टीम पहुंच रही है। पुराने दस्तावेज, एंट्री रजिस्टर, डिजिटल डेटा, आसपास के फुटेज आदि सब कुछ दोबारा खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि छात्रा के आखिरी 48 घंटों का रूट मैप भी तैयार किया जा रहा है। किससे मिली, किससे बात हुई, कौन आया, कौन गया। पहले जो बातें इधर-उधर पड़ी थीं, अब उन्हें जोड़कर पूरी तस्वीर बनाने की कोशिश हो रही है।
घटना के बाद से जांच की रफ्तार और उसके शुरुआती कदमों पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने भी माना कि कुछ लेवल पर चूक हुई, जिसके बाद संबंधित पुलिस स्टेशनों पर कार्रवाई की गई। परिवार ने तो केस पर दबाव बनाने और उसे मैनिपुलेट करने की कोशिशों का भी आरोप लगाया। इसलिए डिपार्टमेंट अब कोई ढिलाई दिखाने के मूड में नहीं है। अगर आगे चल कर CBI जांच अपने हाथ में लेती है और शुरुआती जांच में कमियां सामने आती हैं, तो डिपार्टमेंटल एक्शन हो सकता है। इस क्लीन चिट के लिए, उन लिंक्स की भी जांच की जा रही है जिन्हें पहले सुसाइड बताकर खारिज कर दिया गया था।
प्रोसेस से वाकिफ लोगों का कहना है कि CBI के केस टेकओवर करने की टाइमिंग राज्य और केंद्र सरकार के बीच कोऑर्डिनेशन पर निर्भर करती है। कभी यह तुरंत हो जाता है, कभी इसमें हफ्ते लग जाते हैं। जब तक फॉर्मल टेकओवर नहीं हो जाता, SIT हर लिंक को मजबूत करने पर काम कर रही है। फाइल, बयान, सबूत, डिजिटल रिकॉर्ड आदि सब कुछ ऑर्गनाइज किया जा रहा है।
SIT को छात्रा के कमरे से उसकी पर्सनल डायरी मिली। डायरी के पन्नों में, स्टूडेंट ने अपनी मेंटल हालत, फैमिली प्रेशर और कुछ दोस्तों के बारे में डिटेल में लिखा है। हालांकि डायरी की कुछ लिखावट मेंटल स्ट्रेस की ओर इशारा करती है, लेकिन शरीर पर नाखून के निशान और स्पर्म की मौजूदगी इस थ्योरी को गलत साबित करती है कि यह सिर्फ सुसाइड था। पुलिस ने अब स्टूडेंट का मोबाइल फोन डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने के लिए लैब में भेज दिया है।
जनवरी की शुरुआत में, जहानाबाद की एक स्टूडेंट पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में बेहोश मिली थी और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शुरू में मौत का कारण टाइफाइड और नींद की गोलियां बताया था। जब परिवार के दबाव में डॉक्टरों के एक पैनल ने जांच की, तो चोटों और यौन हमले की पुष्टि हुई, जिससे पूरा प्रशासन जांच के दायरे में आ गया।
Updated on:
12 Feb 2026 12:44 pm
Published on:
12 Feb 2026 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
