
डॉ. सतीश सिंह । फोटो- सोशल मीडिया
पटना शंभु गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में विवादों में डॉ. प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. सतीश सिंह का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वो खुद को “कलियुग का अभिमन्यु” बताते हुए कह रहे हैं कि एक-एक का दरवाजा खोलूंगा। एक-एक को जमीन में गाड़ कर नेस्तनाबूद कर दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि, आप अपनी जंदगी में गलत करने की नहीं सोचे। जो नियम है उसका पालन करें।
वायरल वीडियो गणतंत्र दिवस के अवसर पर अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण के बाद का बताया जा रहा है। डॉ सतीश ध्वजारोहण के बाद अपने विचार रखते हुए ये बातें कही। अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने सबसे पहले गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हैं। इसके बाद वे कहते हैं कि जो लोग नियमों का पालन करते हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। गणतंत्र दिवस हमें सिखाता है कि यदि व्यक्ति सही है तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यदि उसने संविधान और कानून के दायरे में रहकर काम किया है तो वह दोबारा मजबूती से खड़ा होगा और आगे बढ़ेगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं विश्वास और वादे के साथ कहता हूं कि प्रभात हॉस्पिटल ने कभी भी अपने क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया और न ही किसी के दबाव में काम किया है और न ही आगे करेगा। जिसको जितना दम लगाना है, जितनी साजिशे रचनी है रच ले, अभिमन्यू हूं कलियुग का। एक-एक का दरवाजा खोलूंगा। एक-एक को जमीन में गाड़ कर नेस्तनाबूद कर दूंगा। उन्होंने कहा कि, आप अपनी जंदगी में गलत करने की न सोचे। जो रूल है उसका पालन करें।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Published on:
27 Jan 2026 10:06 am
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)