6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना गर्ल्स हॉस्टल केस: “नाम बताइए, मंत्री या मंत्री का बेटा हुआ तो 24 घंटे में जेल भेजूंगा” सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी को दी खुली चुनौती

पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में राबड़ी देवी के आरोप पर गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि पूर्व सीएम नाम जनता के बीच बताएं, मैं गारंटी देता हूँ उसको 24 घंटे के अंदर जेल में डालूंगा।”

2 min read
Google source verification

सम्राट चौधरी और राबड़ी देवी फोटो- AI

पटना के छात्रावास में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के साथ कथित रेप और मौत मामले पर राबड़ी देवी के आरोप पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि “नाम बताइए, मंत्री या मंत्री का बेटा हुआ तो 24 घंटे में जेल भेजूंगा” राबड़ी देवी ने गुरूवार को सदन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि सरकार के कोई मंत्री या उनका बेटा इसमें शामिल है। उसको बचाने के लिए पूरे मामले का लीपापोती किया जा रहा है। राबड़ी देवी ने इसके साथ सरकार पर पूरे मामले को रफा दफा करने का भी आरोप लगाया था।

राबड़ी देवी ने क्या कहा

राबड़ी देवी ने गुरूवार को घटना में क्रमवार गलती गिनाते हुए कहा था कि घटना के बाद पुलिस पूरे मामले को रफा दफा करने के उदेश्य से केस नहीं दर्ज की। परिजनों ने जब पूरे मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे तो भी पुलिस ने इस मामले में अपनी सक्रियता नहीं दिखायी। पुलिस पूरे मामले को आत्म हत्या करार देने में लगी रही। पीड़िता की मौत के बाद पोस्मार्टम में रेप की संभावना सामने आने पर डॉक्टर को ही गलत साबित करने का प्रयास किया जाने लगा। पुलिस पर जब दबाव बढ़ा तो पटना पुलिस से मामले को लेकर एसआईटी को दे दिया गया। लेकिन, चित्रगुप्त नगर थाना की प्रभारी को इस केस में सक्रियता बनी रही। एसआईटी की भूमिका पर सवाल खड़े हुए तो पूरा मामले को रफा दफा करने के लिए केस को सीबीआई को दे दिया गया।

सम्राट चौधरी का पलटवार

पटना में हुई नीट छात्रा हत्याकांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आरोप पर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए खुली चुनौती दी और कहा कि “राबड़ी देवी जी जनता के बीच नाम बताएं, मैं गारंटी देता हूँ किसी भी मंत्री या मंत्री के बेटे का नाम आएगा तो 24 घंटे के अंदर जेल में डालूंगा।”

दरिंदगी के बाद हुई थी हत्या

जहानाबाद जिले की रहने वाली छात्रा पटना के शंभू छात्रावास में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। छात्रा के साथ कथित दरिंदगी के बाद मौत का मामला सामने आया था। परिजनों के दबाव पर सरकार ने पहले पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया और फिर बाद में जांच का जिम्मा सीबीआई को दे दिया गया। इस मामले पर पिछले तीन दिनों से विधानसभा और विधान परिषद में हंगामा चल रहा है।