7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित, कैंपस में शुरू हुई सियासी सरगर्मी

पटना विवि छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार को घोषणा कर दी गई। 28 फरवरी को इसको लेकर वोटिंग होगा और इसी दिन रिजल्ट भी सामने आयेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Patna University Student Union election

फोटो- AI

पटना विवि छात्रसंघ चुनाव की मंगलवार को घोषणा कर दी गयी। छात्रसंघ का चुनाव 28 फरवरी को होगा। 28 फरवरी को ही मतगणना होगी और इसी दिन इसके परिणाम भी आ जायेंगे। 28 फरवरी को होने वाले पटना विवि छात्रसंघ चुनाव में इस बार करीब 22 हजार छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पटना विवि छात्रसंघ चुनाव में स्नातक के साथ पीजी और पीएचडी के शोधार्थी भी अपने मत का प्रयोग करेंगे। पटना विवि छात्रसंघ चुनाव का मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रो. शंकर कुमार को बनाया गया है। भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. शंकर कुमार ने बताया कि सभी कॉलेजों को इसको लेकर छह फरवरी को मतदाता सूची प्रकाशित करने को कहा गया।

28 फरवरी को होगा मतदान

7 से 9 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पटना विवि छात्रसंघ चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 फरवरी को किया जायेगा। 28 फरवरी को सुबह पटना विवि छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतदान सुबह 8.30 से दोपहर 2.30 बजे तक होगा। इससे पहले सुबह नौ बजे से दिन के दो बजे तक होता था। लेकिन, मतदान को लेकर इस दफा बूथों की संख्या बढ़ा दी गई है। इस दफा कुल 14 मतदान केंद्र पर वोट डाले जायेंगे। कॉलेजों के अलावा पीजी विभाग में भी वोट डाले जाएंगे।