
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अरेस्ट। पुरानी फोटो में पप्पू यादव। (इमेज सोर्स: ANI)
Pappu Yadav Midnight Arrested: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार (अरेस्ट) कर लिया है। इसके लिए खुद पटना पश्चिमी के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। यह पूरा घटनाक्रम वीडियो में भी कैद हुआ है, इस पूरे घटनाक्रम पर पप्पू यादव का भी बयान सामने आया है, वह खुद को असहज महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा- “मेरी तबीयत ठीक नहीं है…मुझे नहीं पता मेरे साथ क्या होगा…"
दरअसल, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) पर 31 साल पुराना एक मामला चल रहा है। आरोप है कि 1995 में पटना के जिस घर में वे किराये पर रहने गए थे, उसी पर बाद में कब्जा कर लिया। पहले उन्होंने वहां अपना दफ्तर खोला, फिर मकान मालिक की शिकायत पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। कई बार कोर्ट ने उन्हें समन भेजा, लेकिन वे पेश नहीं हुए। दो दिन पहले अदालत ने उनकी संपत्ति कुर्क करने और गिरफ्तारी का आदेश जारी किया था।
कोर्ट के आदेश के बाद पटना पुलिस आधी रात उनके घर पहुंची और उन्हें हिरासत (Pappu Yadav Midnight Arrested) में ले लिया। इस दौरान उनके समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई। अब पप्पू यादव को रात पुलिस सेल में बितानी होगी और शनिवार सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पटना SP सिटी भानु प्रताप सिंह ने कहा, "पप्पू यादव को 1995 में IPC सेक्शन 468, 506 और 120B के तहत दर्ज एक केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है और कोर्ट ने इस बारे में एक ऑर्डर जारी किया था… उन्हें मेडिकल सप्लाई दे दी गई है, और उनके केयरटेकर को उनके साथ भेज दिया गया है, और अब उन्हें मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है, और फिर उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा…"
Updated on:
07 Feb 2026 02:05 am
Published on:
07 Feb 2026 01:53 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
