AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर सभी राजस्व कर्मचारियों, अधिकारियों और अंचल अधिकारियों की छुट्टियां 31 दिसंबर तक रद्द कर दी गई हैं। सभी को सप्ताह के छह दिन 9 बजे से रात 9 बजे तक काम करने का निर्देश दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने यह फैसला बड़ी संख्या में लंबित आवेदनों की शिकायतें मिलने के बाद लिया। अधिकारियों को 31 दिसंबर तक परिमार्जन, दाखिल खारिज और राजस्व महाअभियान के सभी लंबित आवेदनों का निराकरण करने को कहा गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने निर्देश में कहा है कि 31 दिसंबर 2025 तक की पहले से स्वीकृत छुट्टी भी तत्काल प्रभाव से अस्वीकृत मानी जाएगी। रद्द छुट्टियां आकस्मिक अवकाश (सीएल) और अर्जित अवकाश (इएल) के लिए हैं।
हाल में विभागीय समीक्षा में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने परिमार्जन, दाखिल खारिज और राजस्व महाअभियान के लंबित आवेदनों पर चिंता जताई थी, इसके बाद 31 दिसंबर तक समाधान पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने फर्जी नियुक्ति पत्र के मामले में सख्त रुख अपनाया है। उप सचिव संजय कुमार सिंह ने इस मामले में सचिवालय थाना, पटना को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पत्र में कहा गया है कि अमन कुमार, पिता विपिन कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर ने फर्जी पत्रांक 465/वि0-56/2025 के आधार पर खुद को सीनियर सेक्शन ऑफिसर दिखाकर योगदान देने की कोशिश की। जबकि उसका नियुक्ति पत्र फर्जी पाया गया है। प्रधान सचिव सीके अनिल के निर्देश पर अमन कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया। सचिवालय थाना, पटना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्रधान सचिव ने स्पष्ट किया है कि विभागीय कार्यों में फर्जीवाड़ा और कूटरचना बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई होगी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
23 Dec 2025 10:15 pm
Published on:
23 Dec 2025 09:36 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।