16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोस्टमार्टम में दुष्कर्म नहीं, फिर कोचिंग की बिल्डिंग से कैसे गिरी छात्रा? आज होगा सीन रिक्रिएशन

Bihar News: पटना में कोचिंग बिल्डिंग से गिरकर हुई छात्रा की मौत का राज अभी भी अनसुलझा है। पुलिस आज पूरे मामले को समझने के लिए सीन को रीक्रिएट करेगी।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
bihar news, patna coaching student death

कोचिंग की बिल्डिंग और CCTV फूटेज का स्क्रीन ग्रैब

Bihar News: पटना के फुलवारीशरीफ के हरिनगर में 12वीं क्लास की छात्रा की मौत एक बड़ी मिस्ट्री बनी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं होने के बावजूद, परिवार के आरोप और CCTV फुटेज में दो लड़कों का छात्रा का पीछा करना गंभीर सवाल खड़े करता है। छात्रा ऊपर क्यों गई? उसका पीछा करते हुए देखा गया लड़का कौन था? और कुछ ही मिनटों बाद वह नीचे कैसे मिली? इन सवालों के जवाब ढूंढने और इस रहस्यमयी मौत की मिस्ट्री सुलझाने के लिए पटना पुलिस आज घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन करने जा रही है।

सीन रीक्रिएशन का क्या प्लान है?

पुलिस सुमित्रा हाइट्स अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से गिरने वाली 16 साल की छात्रा की मौत की जांच को साइंटिफिक तरीके से आगे बढ़ाएगी। एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह की नेतृत्व में एक पुलिस टीम बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से छात्रा के वजन के बराबर वजन की एक डमी (पुतला) गिराएगी। इस डमी टेस्ट से चोटों की दिशा, दूरी और पैटर्न को समझने की कोशिश की जाएगी। इसका मकसद यह पता लगाना है कि छात्रा को धक्का दिया गया था, उसका बैलेंस बिगड़ा था, या वह खुद कूदी थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर मौजूद रहेंगे और हर एंगल से वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या कहा गया?

परिवार को शक था कि छात्रा के साथ बुरी तरह मारपीट और दुष्कर्म करने के बाद उसे नीचे फेंक दिया गया। हालांकि, पटना AIIMS के मेडिकल बोर्ड की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म या सेक्सुअल असॉल्ट की पुष्टि नहीं हुई। इसके आधार पर पुलिस ने पहले हिरासत में लिए गए चारों संदिग्धों को पूछताछ के बाद PR बॉन्ड पर छोड़ दिया। पुलिस का मानना ​​है कि छात्रा की मौत गिरने से लगी गंभीर चोटों की वजह से हुई, लेकिन हालात अभी साफ नहीं हैं।

CCTV फुटेज में क्या दिखा?

इस केस में सबसे बड़ा ट्विस्ट CCTV फुटेज से आया। फुटेज में छात्रा तेजी से कोचिंग बिल्डिंग की सीढ़ियां चढ़ती दिख रही है। हैरानी की बात यह है कि उसके ठीक पीछे दो लड़के भी सीढ़ियां चढ़ते दिख रहे हैं। फिर, करीब आधे घंटे बाद छात्रा गिरती हुई दिखती है। उसके गिरने के समय उसके आस-पास कोई साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन कुछ सेकंड बाद दो लोग तेजी से नीचे उतरते दिख रहे हैं। यही जांच का फोकस बन गया है।

परिवार इसे एक्सीडेंट क्यों नहीं मान रहा है?

परिवार का दावा है कि उनकी बेटी के शरीर पर ऐसे निशान थे जो नॉर्मल गिरने से मेल नहीं खाते। उन्हें शुरू से ही मर्डर का शक था। उनका कहना है कि अगर रेप नहीं भी हुआ, तो भी यह मानना ​​जल्दबाजी होगी कि यह एक एक्सीडेंट था। परिवार का सवाल है कि अगर छात्रा पढ़ने गई थी, तो वह अचानक सातवीं मंजिल पर क्यों गई? और वे लड़के कौन थे जो उसका पीछा कर रहे थे? पुलिस अब उन लड़कों की पहचान और भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।

छत पर शराब की बोतलें मिलीं

जांच के दौरान, अपार्टमेंट की छत पर शराब की खाली बोतलें भी मिलीं। बताया जा रहा है कि वहां काम करने वाले कुछ वर्कर और गार्ड रात में शराब पीते थे। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई और जब उसने विरोध किया, तो उसे नीचे फेंक दिया गया। इस घटना को लेकर इलाके में बहुत गुस्सा है और स्थानीय लोग फास्ट-ट्रैक ट्रायल की मांग कर रहे हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!