
Diabetes reversible episode 4 patrika series health alert(photo:AI)
Diabetes reversible: पिछले तीन भागों में आपने खतरे की घंटी सुनी और शरीर के उन संकेतों को जाना जो 5-10 साल पहले ही आपको अलर्ट देना शुरु कर देते हैं, संभलिए शुगर दरवाजे पर पहुंच रही है। लेकिन जब हम नहीं जागे तो वो दरवाजे पर आ खड़ी हुई और फिर आपको, आपके परिवार के अन्य सदस्यों को नाते-रिश्तेदारों को अपनी गिरफ्त में लेती गई लेकिन ये सफर दो से तीन दिन या एक दिन का नहीं, बल्कि शुगर जैसी साइलेंट किलर बीमारी को शरीर में पनपने में लंबा समय बड़ा बदलाव लगा है। आपकी पीढ़ियों जितना बड़ा बदलाव…लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लाइफस्टाइल डिजीज बनने की कहानी और आपकी थाली का कनेक्शन पढ़ें कैसे शुगर बन गई एक लाइफस्टाइल डिजीज…?
मध्यप्रदेशसमेत पूरे भारत में डायबिटीज अब 'लाइफस्टाइल डिजीज' भर नहीं रह गई, बल्कि यह एक सामाजिक बदलाव की कहानी बन गई है। 1980 से पहले की भारतीय थाली और 2026 के जंक फूड कल्चर के बीच की दूरी सिर्फ 40-45 साल की है। लेकिन बदलाव…बदलाव पीढ़ियों जितना बड़ा… पढ़ें संजना कुमार की रिपोर्ट...पत्रिका का यह एक्सप्लेनर समझने की कोशिश भर है कि हमारी प्लेट में ऐसा क्या बदला, जिसने डायबिटीज के खतरे को बढ़ा दिया।
1977 में अमेरिका की सीनेट कमेटी ने 'Dietary Goals for the United States' जारी किए। कमेटी का नेतृत्व सीनेटर George McGovern कर रहे थे।
अब आप यही सोच रहे हैं कि क्या सिर्फ जंक फूड शुगर के लिए जिम्मेदार है? तो इसका जवाब है नहीं… लेकिन हां ये एक बड़ा ट्रिगर जरूर है।
भोपाल एम्स के डायबिटीज एक्सपर्ट डॉ. अल्पेश गोयल के मुताबिक आज हमारी पारंपरिक थाली के साथ ही हम जंक फूड को एड कर चुके हैं। 1977 के हाई कार्ब फूड हमारी दैनिक जीवन शैली का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं एक्सरसाइज के लिए अब अगल से समय निकालना मुश्किल होता है। लोग पैदल चलने भर को काफी मानते हैं। लेकिन यह भ्रांति है कि हम पैदल घूम कर 20 मिनट की एक्ससाइज करके शुगर से दूर रह सकते हैं।
डायबिटीज रिवर्सिबल के एपिसोड 4 में अभी इतना ही काफी... अगले एपिसोड्स में हम आपको बताएंगे शुगर कैसे करती है अटैक? क्या सिर्फ चीनी खाने होती है शुगर...? जानने के लिए हेल्थ के इस सफर में जुड़े रहें patrika.com के साथ।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Published on:
14 Feb 2026 05:55 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)