India US agriculture deal :देश के किसानों को 25 वर्षों में हुआ 111 लाख करोड़ का घाटा, भारत-अमेरिका कृषि समझौता से क्यों पैदा हो रही आशंका?
India US agriculture deal impact : भारत और अमेरिका के बीच हुए कृषि समझौते को लेकर कृषि विशेषज्ञ देवेंद्र शर्मा (Devinder Sharma) आशंकित हैं। उन्होंने पत्रिका से विशेष बातचीत में इस डील से जुड़े कई गंभीर पहलुओं की ओर इशारा किया। उन्होंने किसानों को पिछले 25 वर्षों में हुए 111 लाख करोड़ रुपये के घाटे और सोयाबीन उत्पादकों की बढ़ती आत्महत्याओं के मद्देनजर यह बताया कि सरकार को इस समय किन मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।