AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Rum for Winter Health 3 Doctors Explained : ठंड के मौसम में सर्दी खांसी, बुखार होने पर अक्सर दोस्त या कलीग कहते हैं- "अरे यार रम पी ले सब ठीक हो जाएगा।" अगर ठंड अधिक लग रही है तो यही सलाह मिलती है। कुछ लोग कहते भी हैं, "यार मैंने ट्राइ किया है, मुझे आराम मिला था…।" दवा-दारू वाले ज्ञान को सही तरीके से समझने के लिए हमने 3 अलग-अलग डॉक्टरों से बातचीत की है-
अगर आप रम को लेकर गूगल पर भी सवाल करेंगे तो आपको इस तरह के मिथ बहुत सारे मिल जाएंगे। अगर आप भी सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार, दर्द को लेकर इस तरह का नुस्खा ट्राइ करने जा रहे हैं तो पहले इन तीन डॉक्टरों की सलाह ध्यान से पढ़ लें।

डॉक्टर का जवाब- डॉ. अर्जुन कहते हैं, रम को गन्ने से तैयार किया जाता है। गन्ने के रस को उबालकर बनाने की बात कही जाती है। कुछ रम में 40 तो कुछ में 60 प्रतिशत तक अल्कोहल की मात्रा होती है। अल्कहोल पीने से ब्लड फ्लो बढ़ता है और गर्मी लगने का यही कारण है। ऐसा अन्य अल्कोहल पीने से भी हो सकता है। डॉ. हिमांशु और मनीष भी इसी तरह का कारण बताते हैं।

डॉक्टर का जवाब- डॉ. हिमांशु कहते हैं, सर्दी-खांसी, बुखार में रम से घरेलू इलाज करने की सलाह आम है। कई बार मरीज भी हमसे इसके बारे में बात करते हैं। हम भी स्टूडेंट्स वाले समय में ट्राइ किए हैं। पर, अल्कोहल से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि, सर्दी-खांसी, बुखार होने पर शरीर मे पानी की कमी होती है। अगर आप अल्कोहल ले लिए तो इससे नुकसान होने का खतरा अधिक है ना कि फायदा होने का। इससे फेफड़े या गले का इंफेक्शन भी हो सकता है। इसलिए, ऐसा करने से बचना चाहिए।
डॉक्टर का जवाब- डॉ. हिमांशु ने बताया कि रम से बच्चों के शरीर पर मालिश करना खतरनाक हो सकता है। इससे बच्चे को स्किन इंफेक्शन हो सकता है। साथ ही बच्चों की त्वचा सेंसेटिव होती है इसलिए, अल्कोहल के कारण बेबी स्किन बर्न हो सकती है। इससे फायदा की बजाय नुकसान हो सकता है।
डॉक्टर का जवाब- इस बात पर तीनों ही डॉक्टर का ये जवाब रहा कि अल्कोहल बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए, भूलकर भी सर्दी-खांसी, बुखार होने पर बच्चों को अल्कोहल ना दें।

डॉक्टर का जवाब- डॉ. अर्जुन कहते हैं कि नशे में दर्द का पता भले ना चले लेकिन, नशा उतरने पर फिर दर्द शुरू हो जाएगा। क्योंकि, रम से दर्द नहीं दूर हो सकता है। डॉ. मनीष अरोरा, होम्योपैथिक चिकित्सक ने बताया कि अल्कोहल का इस्तेमाल दवाओं में अलग तरीके किया जाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि अल्कोहल को सीधे सेवन करने से हेल्थ बेनिफिट्स हो सकते हैं। बीमार पड़ने पर ऐसा करने से बचना चाहिए।
| लिवर सिरोसिस |
| लिवर फेलियर |
| हाई ब्लड प्रेशर |
| हार्ट फेलियर |
| कैंसर का खतरा |
| डिमेंशिया |
हार्वर्ड में प्रकाशित लेख के मुताबिक, अल्कोहल के सेवन से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, इसको किसी भी रूप में सेवन करना सही नहीं ठहरा सकते हैं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
15 Dec 2025 07:08 pm
Published on:
15 Dec 2025 05:25 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।