15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weight Loss Cause Death : वजन घटाने के यूट्यूब टिप्स से लड़की की मौत, वेट लॉस से पहले आपको ये जान लेना चाहिए

Weight Loss Cause Death : यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर वजन घटाने के वीडियो अक्सर देखने को मिल जाते हैं। कई लोग वेट लॉस करने के लिए बताए गए टिप्स को आजमाते भी हैं। इसी साल जनवरी में तमिलनाडु के मदुरै के एक कॉलेज की छात्रा ने यूट्यूब पर बताए गए […]

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
image
भारत

Feb 15, 2026

Weight Loss Cause Death, Youtube Weight Loss tips, Doctors and Fitness Experts explain Weight Loss,

प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Patrika

Weight Loss Cause Death : यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर वजन घटाने के वीडियो अक्सर देखने को मिल जाते हैं। कई लोग वेट लॉस करने के लिए बताए गए टिप्स को आजमाते भी हैं। इसी साल जनवरी में तमिलनाडु के मदुरै के एक कॉलेज की छात्रा ने यूट्यूब पर बताए गए वजन घटाने के लिए टिप्स को देखकर कुछ चीज का सेवन किया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। ये कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ सालों से इस तरह के मामले देखने को मिल रहे हैं। जिसके बाद ये सवाल उठता है कि वजन घटाने (Weight Loss) के लिए क्या किया जाए। क्योंकि, एक तरफ मोटापा हमें घेर रहा है तो वहीं, दूसरी ओर इस तरह के मामलों से डर बैठ रहा है।

बता दें, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) और ICMR की रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में लगभग 24% महिलाएं और 22.9% पुरुष अब मोटापे या अधिक वजन (Overweight) की श्रेणी में आते हैं।

अगर आप इस मोटापे वाली श्रेणी में आते हैं और ऑनलाइन वेट लॉस करने की सोच रहे हैं तो ठहरिए! मदुरै की तरह अन्य जगहों के भी कई ऐसे मामले हमें सोचने के लिए मजबूर कर रहे हैं-

  • जनवरी 2026- मदुरै के सेल्लूर जिले के मीनांबलपुरम की निवासी कलैयारसी एक निजी कॉलेज में ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष की छात्रा थीं। वो यूट्यूब से देखकर बोरेक्स का सेवन करने लगी ताकि वजन घट जाए। पर, बोरेक्स के सेवन से उल्टी हुई, बेहोश होकर गिरी और फिर उसे अस्पताल ले जाने के क्रम में मृत्यु हो गई।
  • जुलाई 2025- तमिलनाडु में एक 17 वर्षीय किशोर ने कॉलेज जाने से पहले वजन घटाने के लिए यूट्यूब देखकर 3 महीने तक केवल 'जूस डाइट' ली। इसके बाद उसकी मौत हो गई। इसके पीछे का कारण बताया गया था कि ठोस आहार न लेने के कारण पोषण की भारी कमी हुई थी।
  • मार्च 2025- केरल में एक 18 वर्षीय युवती ने ऑनलाइन प्रचलित 'हॉट वॉटर डाइट' को फॉलो किया। लंबे समय तक भूखा रहने के कारण उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी जान चली गई।
  • दिल्ली 2023- एक महिला ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर 'हर्बल वेट लॉस पाउडर' मंगाया। जांच में पता चला कि उसमें सिब्यूट्रामिन (Sibutramine) था, जो एक प्रतिबंधित दवा है। महिला को गंभीर किडनी इन्फेक्शन के कारण भर्ती होना पड़ा था।
  • कर्नाटक 2024-एक युवती ने 'डिटॉक्स' के नाम पर खाली पेट अत्यधिक मात्रा में सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) पिया, जिससे उसके पेट की परत जल गई और उसे 'एक्यूट गैस्ट्राइटिस' हो गया था।
  • मथुरा 2024- वजन घटाने के जुनून में एक युवक ने इंटरनेट से देखकर बिना डॉक्टरी सलाह के स्टेयरोइड्स (Steroids) लेना शुरू कर दिया, जिससे उसके लिवर ने काम करना बंद कर दिया था।

Experts on Weight Loss : वजन घटाने पर एक्सपर्ट्स की राय

रवि रंजन सिंह, फिटनेस एंड लाइफस्टाइल कोच कहते हैं, वजन घटाने को लेकर तमाम वीडियो मिल जाएंगे। कई कथित एक्सपर्ट्स ये तक दावा करते हैं "7 दिन में वजन घटाएं… एक गोली खाएं, इंजेक्शन लगाएं और फट से वजन घटाएं…", इस तरह के दावों से लोग आकर्षित होते हैं। कई बार ऑनलाइन दवा मंगाकर खाते हैं और कई टिप्स को आजमाते हैं। पर, ये सब करना बेहद खतरनाक है। किसी भी चीज का सही तरीका होता है। इस सही तरीका को विशेषज्ञ ही बता सकते हैं। साथ ही कई बेसिक चीजें हैं जो वजन घटाने से पहले समझने की जरुरत है।

क्या वाकई आप मोटे हैं?

वो आगे कहते हैं, सबसे पहले आपको ये जानने की जरुरत है कि क्या वाकई आप मोटापे का शिकार हैं। इसके लिए आप बीएमआई (BMI) और बीएमआर (BMR) दो चीजें हैं उसको एक्सपर्ट से समझिए। इससे पता चल जाएगा कि आप वाकई में मोटे हैं या नहीं। अगर आप मोटे हैं तो भी इस कारण से आप तुरंत नहीं मर जाएंगे या किसी बीमारी का शिकार हो जाएंगे। इसलिए, मोटापा को लेकर पैनिक ना हो या हड़बड़ी में किसी भी दवा या टिप्स को ना आजमाएं।

भारतीयों के लिए मोटापा का मानक

हम भारतीयों के लिए BMI का मानक वैश्विक स्तर से अलग है। भारत में 23kg/m2 से अधिक BMI को 'ओवरवेट' माना जाता है, क्योंकि भारतीयों में चर्बी (Visceral fat) जमने की प्रवृत्ति अधिक होती है।

बिना एक्सपर्ट वेट लॉस करना सही या गलत?

उन्होंने ये भी बताया कि कई लोग सोशल मीडिया पर वेट लॉस जर्नी देखकर प्रभावित हो जाते हैं। उनके अनुभव के आधार पर खुद का वेट लॉस करने का सोचते हैं। लेकिन, वजन घटाने की विधि हर किसी के लिए एक जैसी नहीं होती। ये व्यक्ति के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। क्योंकि, वजन के हिसाब से डाइट, एक्सरसाइज आदि तय किया जाता है। साथ ही कितनी कैलोरी चाहिए, क्या खाना है और क्या नहीं, उपवास जरूरी है या नहीं… इस तरह की सभी बातें व्यक्ति के हिसाब से तय की जाती हैं। वजन घटाने के लिए आपको प्रमाणित एक्सपर्ट से मिलना ही होगा। अगर खुद से कुछ भी करते हैं तो ये रिस्की साबित हो सकता है।

एक्सपर्ट की राय जरूरी क्यों?

इस बात को समझाते हुए कहते हैं कि मान्यता प्राप्त वेट लॉस के इंजेक्शन, दवाईयां बिक रही हैं। पर, इनको कितनी मात्रा में सेवन करना है या आपके लिए जरूरी है भी या नहीं, ये सबकुछ कोई डॉक्टर ही बता सकता है। उपवास रखना गलत नहीं है लेकिन, आपके शरीर के हिसाब से किस तरह की फास्टिंग सही साबित हो सकती है। या आपके शरीर से अनुसार, कितने देर वर्कआउट करना चाहिए, किस तरह की एक्सरसाइज से आपको बचना है। इस तरह की बात को एक्सपर्ट ही आपकी बॉडी को पढ़कर बता सकता है। इसलिए, विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही वजन घटाना चाहिए।

वेट लॉस के इंजेक्शन और दवा सही?

इसको लेकर डॉ. हिमांशु गुप्ता (फिजिशियन) का कहना है, वजट घटाने के लिए किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले आप वजन बढ़ने के कारण को समझिए। आपका वजन किसी दवाई, किसी बीमारी या लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण बढ़ा है। इसके बाद ही सही विकल्प का चयन किया जा सकता है। ओजेम्पिक, मौनजारो जैसे इंजेक्शन वजन घटाने के लिए खूब इस्तेमाल हो रहे हैं। पर, आप ये खुद से खरीदकर यूज करेंगे तो फायदा की जगह नुकसान भी हो सकता है। हालांकि, इस तरह की दवाईयां मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाती हैं। वहां बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बेची जा रही हैं। जबकि, वजन घटाने वाली दवाओं से किडनी, लिवर और हार्ट पर असर पड़ता है। ऐसे में बिना डॉक्टरी परामर्श के इसका सेवन करना जानलेवा हो सकता है। इस बात को भी ध्यान रखें कि एक महीने में 2-4 किलो से ज्यादा वजन घटाना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।

जिम ट्रेनर की सलाह

जिम ट्रेनर अमन कौशिक कहते हैं, एक आम धारण है कि कार्डियो करने से वजन घट सकता है। लेकिन, कार्डियो के कारण हार्ट पर असर पड़ता है। अगर आप बिना किसी ट्रेनर की मदद से ऐसा करते हैं तो ये आपके लिए जानलेवा है। साथ ही वर्कआउट के साथ-साथ डाइट भी जरूरी है। इसलिए, किसी विश्वसनीय एक्सपर्ट की देखरेख में ही वजन घटाएं।

वजन घटाने के 'गोल्डन रूल्स'

आईसीएमआर (ICMR) के अनुसार, इंटरनेट के "शॉर्टकट" से बचने के लिए विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए ये कदम सुरक्षित हैं। आप इन बातों को ध्यान में रखें-

  • क्रैश डाइट से बचें- जल्दी वजन घटाने के चक्कर में ना पड़ें। जल्दी वजन घटाने से आपकी जान खतरे में पड़ सकती है।
  • प्रोटीन और फाइबर जरूरी- भारतीय आहार में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है। सरकार की सलाह है कि अपनी थाली का आधा हिस्सा फल और सब्जियों से भरें, एक-चौथाई प्रोटीन (दालें, पनीर, अंडा) और एक-चौथाई अनाज रखें।
  • नमक और चीनी की सीमा: ICMR के अनुसार, एक दिन में 5 ग्राम से कम नमक और 25-30 ग्राम से कम चीनी का सेवन करना चाहिए।
  • शारीरिक गतिविधि: सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मध्यम तीव्रता वाली कसरत (जैसे तेज चलना या योग) अनिवार्य है।

हालांकि, एक्सपर्ट्स इस बात को भी कहते हैं कि अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो किसी भी ऑनलाइन जानकारी के आधार पर कोई कार्य ना करें। इसके लिए डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!