Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

Congress protest: Video: नेशनल हेराल्ड केस: कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव, पुलिस से हुई झूमाझटकी, भाजपा ने भी किया प्रदर्शन

Congress protest: कांग्रेसियों को रोकने पुलिस ने कर रखी थी बेरिकेडिंग, कांग्रेस नेताओं ने कहा- सिर्फ बदनाम करने के लिए भाजपा ईडी का कर रही दुरुपयोग

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Congress protest
Congressmen protest (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. नेशनल हेराल्ड केस के मामले में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी (Congress protest) ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाए गए थे। इधर भाजपा ने भी अपने कार्यालय के बाहर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी निर्मित हुई।

भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार विपक्ष खासकर राहुल गांधी की बातों को दबाने के लिये ईडी का दुरुपयोग (Congress protest) कर रही है। उनका उद्देश्य मात्र इतना ही है कि गांधी परिवार की आवाज को दबाने से देश में विपक्ष शून्य हो जाएगा।

न्यायालय के निर्णय से देश की जनता के सामने स्पष्ट हो गया है कि किस प्रकार मोदी सरकार विपक्ष को समाप्त करने के लिये ईडी का दुरुपयोग (Congress protest) कर रही है।

इस दौरान 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, मधु सिंह, मो. इस्लाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा, बलराम यादव, तिलक बेहरा, अमित सिंहदेव, प्रदीप गुप्ता, इंद्रजीत सिंह धंजल, डॉ0 लालचंद यादव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित जिला कार्यकारणी के सदस्य, कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठन के प्रमुख, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

जिलाध्यक्ष बोले- बदनाम करने ईडी का दुरुपयोग

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि भाजपा और संघ शुरु से ही गांधी परिवार को बदनाम करने के प्रयास में लगे हैं। नेशनल हेराल्ड केस भी इसी की एक कड़ी है। पूर्व में भी बोफोर्स मामले (Congress protest) में राजीव गांधी को बदनाम करने का भरपूर प्रयास किया, किंतु इस मामले में कोई तथ्य नहीं निकला।

उल्टे राजीव गांधी के द्वारा खरीदी गई बोफोर्स तोप की बदौलत ही बाजपेयी सरकार कारगिल युद्ध जीत पाई। नेशनल हेराल्ड केस के मामले में अदालत का फैसला एकबार फिर साबित करता है कि केन्द्र सरकार मात्र बदनाम करने के उद्देश्य से ईडी का दुरुपयोग कर रही है।

Congress protest: भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा- घेराव असफल

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस (Congress protest) द्वारा अंबिकापुर स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने असफल बताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सजगता और भाजपा कार्यकर्ताओं के संयम के चलते कांग्रेस का यह राजनीतिक स्टंट विफल हो गया।

BJP protest against Congress (Photo- Patrika)

इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के घड़ी चौक पर कांग्रेस की भ्रष्ट और वंशवादी राजनीति के विरोध में प्रदर्शन (Congress protest) किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से जुड़ा गंभीर भ्रष्टाचार का प्रकरण है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा कानून के काम में बाधा डालने और भ्रम फैलाने का प्रयास करती है। सिसोदिया ने यह भी कहा कि भाजपा कानून के शासन में विश्वास करती है और भ्रष्टाचार के आरोपों से कांग्रेस बच नहीं सकती।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar