10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनेगी टीम नितिन

-महासचिव पद पर तेजतर्रार चेहरों को मौका, सचिव पर उदीयमान और उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को -चेहरे तय हुए तो 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले नहीं तो बाद में घोषित होगी टीम नवनीत मिश्र नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार […]

2 min read
Google source verification

-महासचिव पद पर तेजतर्रार चेहरों को मौका, सचिव पर उदीयमान और उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को

-चेहरे तय हुए तो 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले नहीं तो बाद में घोषित होगी टीम

नवनीत मिश्र

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ऐसी टीम तैयार करने में जुटे हैं, जो अगले लोकसभा चुनाव तक संगठन को मजबूती दे सकें। सूत्रों के मुताबिक टीम के संभावित चेहरों पर मंथन तेज हो गया है। अगर चेहरे तय हो गए तो मार्च से होने से जा रहे बंगाल, तमिलनाडु सहित 5 राज्यों के चुनाव से पहले भी टीम की घोषणा हो सकती है, नहीं तो फिर चुनाव नतीजों के बाद ही घोषणा होगी।

इस फॉर्मूले से बनेगी टीम

सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान में छह महासचिवों में कम से कम दो बदले जा सकते हैं। इस पद पर राज्यों से संगठन कौशल में माहिर कुछ नए चेहरों को लाया जा सकता है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष का अनुभव रखने वाले कुछ चेहरे भी रेस में शामिल हैं। मौजूदा सचिवों में से किसी को प्रमोट कर भी जिम्मेदारी दी सकती है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर उन वरिष्ठ नेताओं को बैठाया जाएगा, जो अतीत में राज्यों में असरदार चेहरे रहे हैं, लेकिन बदलते समीकरणों के बीच उन्हें दिल्ली में भूमिका देकर संतुष्ट करने की कोशिश हो। इसमें वे चेहरे भी शामिल हो सकते हैं, जो राज्यों की राजनीति में भले साइडलाइन चल रहे हों, लेकिन उनके अनुभव और उपयोगिता को देखते हुए पार्टी ने उनके समायोजन का वादा किया हो। सचिव पद पर ऐसे युवा चेहरे को मौका दिया जाएगा, जिसमें पार्टी आगे के लिए संभावनाएं देखती हों। उन्हें सचिव बनाकर संगठन में मुख्य भूमिका के लिए तैयार किया जाएगा।

और युवा होगी टीम

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समय राष्ट्रीय टीम की औसत आयु 58 वर्ष थी। चूंकि नितिन नवीन भाजपा के इतिहास में सबसे कम 45 साल में अध्यक्ष बने हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि औसत आयु 55 के आसपास हो सकती है। सरकार में अनुभवी चेहरे और संगठन में युवा चेहरों के जरिए संतुलन कायम हो सकता है। कुछ सूत्रों का यह भी कहना है कि भाजपा के ढांचे में कुछ परिवर्तन भी हो सकते हैं। कुछ नए पद सृजित हो सकते हैं। इस वजह से टीम में देरी हो रही है। कोआर्डिनेशन के स्तर पर कुछ पार्टी प्रयोग कर सकती है।

भाजपा में वर्तमान पद

पदसंख्या
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष11
महासचिव6
संगठन महासचिव1
संयुक्त महासचिव संगठन1
सचिव11
प्रवक्ता30