13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान से बड़ा वादा करके भूले नितिन गडकरी, अब जनता में रोष, 2 जिलों की बदल सकती है सूरत, जानिए कैसे

निम्बाहेड़ा से दाहोद वाया प्रतापगढ़ फोरलेन सड़क की घोषणा को दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसे लेकर क्षेत्र में रोष है और केंद्रीय परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Pratapgarh four lane road, Pratapgarh four lane road news, Pratapgarh four lane road latest news, Pratapgarh four lane road update news, Rajasthan four lane road news, Nitin Gadkari, Pratapgarh news, Rajasthan news, प्रतापगढ़ फोरलेन सड़क, प्रतापगढ़ फोरलेन सड़क न्यूज, प्रतापगढ़ फोरलेन सड़क लेटेस्ट न्यूज, प्रतापगढ़ फोरलेन सड़क अपडेट न्यूज, राजस्थान फोरलेन सड़क न्यूज, नितिन गडकरी, प्रतापगढ़ न्यूज, राजस्थान न्यूज

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी। फाइल फोटो- पत्रिका

प्रतापगढ़। चार जुलाई 2023 को राजस्थान दौरे के दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने निम्बाहेड़ा से दाहोद वाया प्रतापगढ़ फोरलेन सड़क निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इससे आमजन में रोष व्याप्त है।

गडकरी को भेजा ज्ञापन

नगर के वरिष्ठ अभिभाषक अरविंद कुमार डया ने इस संबंध में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजकर घोषणा को शीघ्र अमलीजामा पहनाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि घोषणा के बावजूद अब तक फोरलेन निर्माण की दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।

लगातार हो रहे हादसे

उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह सड़क संकरी होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि औसतन प्रतिदिन एक व्यक्ति की मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं में हो रही है, जिससे स्थिति की गंभीरता स्पष्ट होती है। ज्ञापन में निम्बाहेड़ा से दाहोद वाया प्रतापगढ़ तक लगभग 162 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन में परिवर्तित करने की मांग की गई है। साथ ही निर्माण कार्य शुरू होने तक सड़क की वर्तमान 5.5 मीटर चौड़ाई को बढ़ाकर कम से कम 10 मीटर करने का अनुरोध किया गया है।

आदेश जारी करने का निवेदन

अरविंद कुमार ने कहा कि इस सड़क के फोरलेन बनने से प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा जैसे आदिवासी बहुल जिलों के आर्थिक विकास को गति मिलेगी तथा लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। ज्ञापन में क्षेत्र की जनता की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए आवश्यक स्वीकृति शीघ्र जारी करने का निवेदन किया गया है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!