15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, सेटअप देखकर पुलिस के उड़े होश

Hut drug lab setup busted: प्रतापगढ़ जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो 897 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) बरामद की है। खेत में बनी एक झोपड़ी में एमडी बनाने और सुखाने का मिनी फैक्टरी सेटअप संचालित किया जा रहा था।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
झोपड़ी में ड्रग फैक्टरी में मिला मिनी सेटअप, पत्रिका फोटो

झोपड़ी में ड्रग फैक्टरी में मिला मिनी सेटअप, पत्रिका फोटो

Hut drug lab setup busted: प्रतापगढ़ जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो 897 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) बरामद की है। खेत में बनी एक झोपड़ी में एमडी बनाने और सुखाने का मिनी फैक्टरी सेटअप संचालित किया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जब्त एमडी की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान एक लोडेड पिस्टल मय 5 जिंदा कारतूस, एमडी बनाने में प्रयुक्त उपकरण, एक मोटरसाइकिल और एक कार भी जब्त की गई है।

ऐसे हुआ खुलासा

13 फरवरी को थाना हथुनिया पुलिस गश्त पर थी। असावता से कुलथाना जाने वाले मार्ग पर, असावता गांव से करीब डेढ़-दो किलोमीटर दूर सड़क से लगभग 150 मीटर अंदर खेत में एक मोटरसाइकिल और एक कार खड़ी दिखाई दी। पास ही सीमेंट की चादरों से बनी झोपड़ी में लाइट जलती नजर आई। संदिग्ध गतिविधि की आशंका पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। मौके पर 4 व्यक्ति थे, जिनमें से दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि 2 को मौके पर पकड़ लिया गया।

झोपड़ी में मिला मिनी सेटअप

झोपड़ी के अंदर जमीन पर एक ट्रे में मटमैला गीला पदार्थ रखा मिला। साथ ही सफेद कपड़ा, दो सफेद जरीकेन, हीटर, इंडक्शन कुकर, मिक्सर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, लोहे व स्टील की तगारियां, सोडा, स्टील का धामा, केतली, बाल्टी आदि उपकरण पाए गए।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 897 ग्राम गीली एमडी बरामद की, जिसे सुखाया जा रहा था। पूछताछ में सामने आया कि चारों आरोपियों ने मिलकर दो दिन पहले इन उपकरणों की मदद से एमडी तैयार की थी और उसे सुखाने की प्रक्रिया चल रही थी।

आरोपी के पास मिला लोडेड पिस्टल

पुलिस ने मुराद खान और मोहम्मद जुनेद को मौके से गिरफ्तार किया है जबकि जीवन और शरीक भाग गए। आरोपी मुराद खान के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मादक पदार्थ, उपकरण और हथियार को नियमानुसार जब्त किया। मौके पर खड़ी मोटरसाइकिल और कार को भी सीज किया गया।

आरोपी मुराद खान के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2015 में थाना हथुनिया में धारा 307, 34 भादंसं एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज। वर्ष 2018 में थाना हथुनिया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 25/29 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना हथुनिया में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस की यह कार्रवाई जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!