2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी का मन हुआ ‘बैचेन’ तो शख्स के साथ बनाए नाजायज संबंध: सगे देवर ने कर डाला कांड

Crime News: पत्नी ने एक शख्स के साथ अवैध संबंध बनाए। उसका पति अन्य महिला के साथ शहर में रहता था। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
bhabhi illicit relationship with man devar murdered her and threw body into well prayagraj crime

देवर ने किया भाभी के साथ कांड। फोटो सोर्स-AI

Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए सीमा देवी के हत्याकांड मामले में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। सीमा की हत्यारा उसका ही सगा देवर निकला।

Crime News Hindi: सीमा देवी हत्याकांड अपडेट

दरअसल, कुछ दिन पहले कोतवाली फूलपुर क्षेत्र के बलकरनपुर गांव में विवाहिता सीमा देवी की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस जघन्य हत्याकांड को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतका के सगे देवर प्रदीप कुमार ने ही अंजाम दिया।

Prayagraj Crime News Hindi: देवर ने की भाभी की हत्या

आरोपी प्रदीप ने हत्या के बाद लाश को छिपाने के उद्देश्य से उसे प्लास्टिक की बोरी में भरा और गांव के ही कुएं में फेंक दिया। जब पुलिस ने आरोपी देवर से हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सीमा की हत्या की बात स्वीकार कर ली। फूलपुर पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी प्रदीप कुमार (पुत्र संगमलाल निवासी ग्राम बलकरनपुर) को रविवार को क्षेत्र के जोगिया शेख पुर भनेवरा मार्ग पर स्थित नहर की पुलिया के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में सीमा के कत्ल से पर्दा उठ गया।

UP News Hindi: आरोपी प्रदीप को भेजा गया जेल

आरोपी प्रदीप ने कहा कि उसका भाई अनिल कुमार किसी अन्य महिला के साथ शहर में रहता है। उसने कहा कि जिसके बाद से गांव में सीमा का मन बैचेन था। इसी के चलते सीमा का दूसरे शख्स से नाजायज ताल्लुक हो गया था। प्रदीप इस बात का विरोध करता था तो सीमा उससे झगड़ा करती थी। गुस्से में उसने दोस्त पप्पू मुसहर के साथ मिलकर सीमा की हत्या का प्लान बनाया। पुलिस का कहना है कि प्रदीप को कोर्ट में पेश कर दिया गया है जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Uttar Pradesh Crime News Hindi: अब विस्तार से जानिए पूरा मामला?

दरअसल, 22 जनवरी को सीमा देवी अचानक घर से लापता हो गई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने थाना फूलपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान गांव के एक कुएं से दुर्गंध आने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं की तलाशी ली तो प्लास्टिक की बोरी में भरा सड़ा-गला शव बरामद हुआ। कुएं से बाहर निकालने पर शव की पहचान सीमा देवी के रूप हुई।

Uttar Pradesh News Hindi: बोरी में डाली लाश, कुएं में फेंका

जांच के दौरान पुलिस को कई सबूत मिले। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर ये बात सामने आई कि सीमा देवी की हत्या उसके देवर प्रदीप कुमार ने अपने एक साथी पप्पू मुसहर उर्फ रामसजीवन के साथ मिलकर की है। दोनों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे बोरी में भरकर कुएं में डाल दिया था।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग