4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नैनी जेल के पहरेदार की फंदे से लटकी मिली लाश; मंगेतर को किया था आखिरी कॉल

Naini Central Jail : प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में तैनात पहरेदार पृथ्वीराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह किराए के कमरे में मृत पाए गए। कुछ महीने पहले ही सगाई हुई थी और अगले महीने शादी होनी थी। पुलिस जांच में जुटी है।

2 min read
Google source verification
केंद्रीय कारागार नैनी में तैनात एक बंदीरक्षक ने कमरे में फांसी लगा ली।

केंद्रीय कारागार नैनी में तैनात एक बंदीरक्षक ने कमरे में फांसी लगा ली। फोटो सोर्स - AI

Naini Central Jail : प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में तैनात एक पहरेदार ने संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली। उसका शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। कुछ महीने पहले ही उसकी सगाई हुई थी और अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

कई बार फोन करने के बाद कोई जबाब नहीं मिला

मऊ जिले के रहने वाले पृथ्वीराज साल 2021 से नैनी जेल में बंदीरक्षक के पद पर तैनात थे। वह प्रयागपुरम कॉलोनी में एक कमरा लेकर अकेले रहते थे। रविवार की रात उनकी ड्यूटी थी, लेकिन जब वह समय पर जेल नहीं पहुंचे, तो साथी कर्मचारियों को चिंता हुई। जेल प्रशासन ने उन्हें कई बार फोन मिलाया, पर दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। जेल का एक सिपाही उन्हें बुलाने उनके कमरे पर पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। जब रोशनदान से झांककर देखा गया तो पृथ्वीराज फंदे से लटका हुआ था।

पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पृथ्वीराज अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और पूरे परिवार की उम्मीदें उन्हीं पर टिकी थीं। उनके पिता प्रभुनाथ चौहान, जो टाइल्स का काम करते हैं, इस घटना से पूरी तरह टूट गए हैं।

पापा प्रयागराज कब आ रहे

पिता प्रभुनाथ ने बताया कि रविवार दोपहर को ही पृथ्वीराज ने अपनी बहन को वीडियो कॉल किया था और बहुत ही सामान्य तरीके से बात की थी। उसने यह भी पूछा था कि पापा प्रयागराज कब आ रहे हैं। उसकी बातों से जरा भी नहीं लग रहा था कि वह ऐसा कोई खौफनाक कदम उठा सकता है।

मंगेतर का आखिरी कॉल !

जानकारी के मुताबिक पृथ्वीराज ने आखिरी बार अपनी मंगेतर से फोन पर बात की थी। उसके बाद से ही उनका फोन रिसीव होना बंद हो गया था। जब मंगेतर को चिंता हुई तो उसने परिवार वालों को बताया और फिर पड़ोसियों के जरिए इस घटना की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस ने पृथ्वीराज का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है और कॉल डिटेल्स खंगाल रही हैं।