4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुनेत्रा को मिला शरद पवार का साथ, डिप्टी सीएम और देवेंद्र फणनवीस को लेकर कह दी बड़ी बात

Sharad Pawar: अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर सियासत तेज हुई। शरद पवार ने अब उनके उपमुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई और पार्टी विलय पर मुख्यमंत्री के अधिकार पर सवाल उठाए।

2 min read
Google source verification

पुणे

image

Imran Ansari

Feb 04, 2026

Sharad Pawar said on Sunetra becoming the Deputy CM

Sharad Pawar: अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम का पद संभाला है। शपथ लेने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में जमकर सियासत हुई। सुनेत्रा पवार के इस फैसले से शरद पवार के नाराज होने की चर्चाएं थीं, लेकिन अब उन्होंने खुद मीडिया से मुखातिब होकर उनके उपमुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के विलय के मुद्दे पर मुख्यमंत्री को बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

आपको बता दें कि एएनआई से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जब उनसे दोनों एनसीपी के विलय को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एक होना चाहती थीं और इसके लिए अजित पवार तथा जयंत पाटिल के बीच चर्चा हुई थी। शरद पवार ने बताया कि उस बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल नहीं थे और उन्हें इस चर्चा की कोई जानकारी नहीं थी, ऐसे में वह इस मुद्दे पर किस अधिकार से बात कर रहे हैं।

विलय की तारीख भी हो गई थी तय

अजित पवार के निधन के बाद एक ओर महाराष्ट्र में शोक की लहर थी, तो दूसरी ओर दोनों एनसीपी के विलय को लेकर चर्चाएं तेज थीं। इसी बीच महायुति ने सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनने का ऑफर दे दिया, जिसके बाद विलय की अफवाहों पर विराम लग गया। इसके बावजूद एनसीपी (यूबीटी) के नेताओं की ओर से दावा किया जाता रहा कि अजित दादा दोनों पार्टियों को एक करना चाहते थे और इसके लिए बातचीत लगभग फाइनल हो चुकी थी। उनका कहना था कि अजित पवार ने दोनों पार्टियों के विलय के लिए 12 फरवरी की तारीख भी तय कर दी थी, लेकिन उससे पहले ही एक विमान हादसे में उनका निधन हो गया।

प्लेन हादसे में हुई थी मौत

महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। उनके साथ विमान में सवार चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी। यह हादसा तब हुआ, जब चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान पटरी से उतरकर क्रैश हो गया।