1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन माह के बाद फिर शुरू हुआ सहयोग केंद्र, BJP दफ्तर में मंत्री सुनेंगे जनता की शिकायतें और मांगें…

Raipur BJP Office: रायपुर में तीन माह के अंतराल के बाद भाजपा कार्यालय ठाकरे परिसर में एक बार फिर सहयोग केंद्र की शुरुआत होने जा रही है।

2 min read
Google source verification
तीन माह के बाद फिर शुरू हुआ सहयोग केंद्र, BJP दफ्तर में मंत्री सुनेंगे जनता की शिकायतें और मांगें...(photo-patrika)

तीन माह के बाद फिर शुरू हुआ सहयोग केंद्र, BJP दफ्तर में मंत्री सुनेंगे जनता की शिकायतें और मांगें...(photo-patrika)

Raipur BJP Office: छत्तीसगढ़ के रायपुर में तीन माह के अंतराल के बाद भाजपा कार्यालय ठाकरे परिसर में एक बार फिर सहयोग केंद्र की शुरुआत होने जा रही है। 3 से 6 फरवरी तक प्रदेश के अलग-अलग मंत्री बारी-बारी से सहयोग केंद्र में बैठकर पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके क्षेत्रों की जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई करेंगे।

Raipur BJP Office: राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शुरू हुई थी पहल

भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के निर्देश पर प्रदेश में सहयोग केंद्र की पहल की गई थी, ताकि कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। इस पहल की शुरुआत वर्ष 2024 में हुई थी, जिसमें मंत्रियों ने स्वयं उपस्थित होकर समस्याएं सुनी थीं।

लंबे इंतजार के बाद अक्टूबर में खुला, दो सप्ताह में हुआ बंद

सहयोग केंद्र एक बार शुरू होने के बाद बंद हो गया था, जिसके चलते कार्यकर्ता लगभग एक साल तक इसके दोबारा शुरू होने का इंतजार करते रहे। बीते साल अक्टूबर में इसे फिर से प्रारंभ किया गया, लेकिन दीपावली को देखते हुए यह महज दो सप्ताह ही संचालित हो सका।

दो सप्ताह में आईं 1000 से अधिक शिकायतें

अक्टूबर में चले सहयोग केंद्र के दौरान मंत्रियों के पास एक हजार से अधिक समस्याएं और मांगें सामने आई थीं। इनमें से करीब आधी समस्याओं का समाधान तत्काल कर दिया गया था, जबकि शेष मामलों पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। 3 फरवरी को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

4 और 5 फरवरी को कैबिनेट व श्रम मंत्री रहेंगे मौजूद

4 फरवरी को कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल सहयोग केंद्र में समस्याएं सुनेंगे, उनके साथ प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी रहेंगे। वहीं 5 फरवरी को श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे, उनके साथ प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन रहेंगे। 6 फरवरी को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहयोग केंद्र में बैठकर समस्याएं सुनेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू भी उपस्थित रहेंगी।