6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rape Case: राजधानी में दरिंदगी! 8 साल की मासूम के साथ युवक ने की हैवानियत, खाना खिलाने के बहाने किया दुष्कर्म

CG Rape Case: 8 साल की बालिका अपनी बड़ी बहन (11) के साथ करीब 9.30 बजे तेलीबांधा ट्रैफिक सिग्नल के पास कार वालों से भीख मांग रही थी। इसी दौरान नवीन सोनी अपनी कार से पहुंचा।

2 min read
Google source verification
फाइल फोटो

फाइल फोटो

Rape Case: राजधानी रायपुर एक बार फिर शर्मसार हो गया। शहरवासी तेलीबांधा में एक 65 साल के बुजुर्ग द्वारा मासूम को चॉकलेट खिलाने के बहाने अनाचार के घिनौने कारनामे को भूल भी नहीं पाए थे कि बुधवार रात को फिर से एक 8 साल की बालिका से हैवानियत का मामला सामने आया है। पीड़िता को एक कार चालक खाना खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। इस दौरान उसने बालिका से दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 8 साल की बालिका अपनी बड़ी बहन (11) के साथ करीब 9.30 बजे तेलीबांधा ट्रैफिक सिग्नल के पास कार वालों से भीख मांग रही थी। इसी दौरान नवीन सोनी अपनी कार से पहुंचा। उसने पैसे देने के बजाय दोनों बच्चियों को होटल में अच्छा खाना खिलाने का लालच दिया। दोनों उसकी बातों में आ गईं। इसके बाद नवीन दोनों को अपनी कार में बैठाकर मंदिरहसौद की ओर रवाना हो गया।

Rape Case: बड़ी बहन को रास्ते में ही उतारा

कार चालक दोनों बहनों को मंदिरहसौद की ओर ले जा रहा था। रास्ते में ललित महल के पास आरोपी ने बड़ी बहन को कार से उतार दिया। 8 साल की बालिका को लेकर चला गया। वह बालिका को लेकर सूनसान स्थान पर ले गया। इसके बाद उसने बालिका से दुष्कर्म किया। इधर उसकी बड़ी बहन किसी तरह वापस अपने घर पहुंची। परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे।

तेलीबांधा पुलिस ने कार की तलाश शुरू की। रात करीब 11.30 बजे पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया। पीड़ित बालिका ने पूछताछ में कार चालक द्वारा दुष्कर्म करने का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। उसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी मूलतः राजस्थान का है। सिलतरा में किराए के मकान में रहता है। कार ड्राइवर है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इससे कार चालक का पता चल गया था। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - अविनाश सिंह, टीआई, तेलीबांधा