13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 191 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, जल्द करें आवेदन, जानें डिटेल्स

CG Govt Job: 20 फरवरी 2026 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर आयोजित इस कैंप में 191 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
191 रिक्त पदों पर होगी भर्ती (photo source- Patrika)

191 रिक्त पदों पर होगी भर्ती (photo source- Patrika)

CG Govt Job: छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, रायपुर के निर्देश पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद द्वारा शुक्रवार, 20 फरवरी, 2026 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा।

CG Govt Job: 191 पदों पर होगी भर्ती

इस रोजगार मेले के जरिए निजी संस्थान फायर, सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, भिलाई-दुर्ग और प्रेरक स्वयं सेवी संस्था, गरियाबंद में कुल 191 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती जिन पदों के लिए की जानी है, उनमें फायरमैन, सिक्योरिटी गार्ड, फूड पैकेजिंग स्टाफ, हेवी लाइसेंस ड्राइवर, वार्ड बॉय, वार्ड गर्ल, केयरटेकर, विशेष शिक्षक (मानसिक मंदता), प्रबंधक, स्पीच थेरेपिस्ट, व्यावसायिक प्रशिक्षक और स्वच्छता कर्मी शामिल हैं।

योग्यता 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक

इन पोस्ट के लिए कम से कम एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 8वीं, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और फायर सेफ्टी में डिप्लोमा है। MSW, PGDCA और B.Ed. क्वालिफिकेशन वाले कैंडिडेट भी एलिजिबल हैं। इंटरेस्टेड कैंडिडेट तय तारीख और समय पर दो पासपोर्ट साइज़ फोटो और सभी एजुकेशनल और टेक्निकल सर्टिफिकेट की ओरिजिनल और फोटोकॉपी के साथ आकर इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।

CG Govt Job: ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा

प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 07706-241269 या मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!