5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: कारोबारी पर लगाया साढ़े 15 लाख काजुर्माना

CG News: दुकानदार पर साढ़े 15 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया। इसी तरह धमतरी, रायगढ़ व अन्य जिलों में छापेमार कार्रवाई में फूड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है।

2 min read
Google source verification

CG News: फूड एंड ड्रग विभाग ने महासमुंद में 92 हजार से ज्यादा गुटखा पाउच जब्त किया। दुकानदार पर साढ़े 15 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया। इसी तरह धमतरी, रायगढ़ व अन्य जिलों में छापेमार कार्रवाई में फूड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

महासमुंद में 13 नमूने एकत्रित किए गए, जिनमें 8 विधिक, 4 सर्विलेंस तथा 1 सूचना सुधार प्रकरण शामिल है। कार्रवाई के दौरान 92,352 पाउच प्रतिबंधित गुटखा, 2 किलोग्राम बेसन एवं 500 ग्राम बारीक सेव (एक्सपायरी) जब्त की गई।

इसके अतिरिक्त बिना अनुज्ञप्ति/पंजीयन के 2 प्रकरणों में धारा 69 (कंपाउंडिंग) के अंतर्गत 20,100 रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही 51 नग अखाद्य रंग नष्ट किए गए। धमतरी में 73 खाद्य परिसरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 14 परिसरों को आवश्यक सुधार के लिए कहा गया। इस अवधि में एक खाद्य नमूना संग्रहित किया गया तथा 2 प्रकरण एडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

शिकायतों पर रमन स्वीट्स बस स्टैंड धमतरी से ढोकला का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। होटल संचालकों को अखबारी कागज का उपयोग करने से मना किया गया। सभी दुकानदारों को प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाण-पत्र परिसर में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बलौदाबाजार-भाटापारा में पोहा मिलों पर एक्शन

जनवरी में भाटापारा स्थित मातारानी इंडस्ट्रीज (सेमरिया रोड, खोखली), महासती उद्योग (सूरजपुरा रोड) एवं एनएस इंडस्ट्रीज (खोखली) का निरीक्षण किया गया। मातारानी इंडस्ट्रीज में खाद्य लेबल पर विनिर्माता के स्थान पर अन्य फर्म का नाम एवं पता अंकित पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। महासती उद्योग से पोहा का सैंपल लिया गया। एनएस इंडस्ट्रीज में नवीनीकरण के समय स्व-निरीक्षण प्रतिवेदन में गलत जानकारी मिलने पर निरीक्षण किया गया। साथ ही पोहा एवं नायलॉन पोहा का सैंपल लिया गया। नोटिस भी जारी किया गया है। कुल 5 विधिक नमूने लिए गए और 1 प्रकरण एडीएम कोर्ट में पेश किया गया।

रायगढ़ में संदिग्ध वाहन से दुग्ध उत्पाद जब्त

रायगढ़ में संदिग्ध पिकअप वाहन द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विक्रय के लिए परिवहन की जा रही लगभग 2 लाख रुपए मूल्य की दुग्ध उत्पाद सामग्री (कॉलेज एनालॉग एवं दही) जब्त की गई। सैंपल जांच के लिए रायपुर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।