10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेढ़ घंटे भूखे बैठे रहे कलाकार.. बदइंतजामी पर भड़के MLA रोहित साहू, रेस्टोरेंट में खिलवाया खाना

CG News: विधायक रोहित साहू ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही, मनमानी या अमानवीय व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा..

2 min read
Google source verification
rajim news, cg news

बदइंतजामी पर भड़के विधायक रोहित साहू ( photo - Patrika )

CG News: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन राजिम कुंभ कल्प मेला में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं को लेकर राजिम विधायक रोहित साहू ने कड़ा रुख अपनाया है। मेले की गरिमा और सरकार की छवि से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर उन्होंने जिला प्रशासन एवं इवेंट कंपनी को सख्त शब्दों में चेतावनी दी है। विधायक ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही, मनमानी या अमानवीय व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

CG News: इवेंट कंपनी पर मनमानी का आरोप

उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व आम नागरिकों ने इवेंट कंपनी पर अनावश्यक रोक-टोक, अभद्र व्यवहार और मनमानी का आरोप लगाया था। शिकायत मिलते ही विधायक रोहित साहू ने अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे, लेकिन अव्यवस्था का एक और मामला सामने आ गया।

मुख्य मंच पर कलाकारों के साथ अमानवीय व्यवहार

Rajim mela 2026: मुख्य मंच पर प्रस्तुति देने आए कलाकारों को कार्यक्रम समाप्ति के बाद लगभग डेढ़ घंटे तक बैठाए रखा गया, जबकि उन्हें भोजन तक उपलब्ध नहीं कराया गया। कलाकारों के साथ हुए इस व्यवहार की जानकारी मिलते ही विधायक रोहित साहू स्वयं मौके पर पहुंचे। विधायक ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और इवेंट कंपनी के प्रतिनिधियों से मौके पर ही जवाब-तलब किया। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि राजिम कुंभ आस्था, संस्कृति और प्रदेश की पहचान से जुड़ा आयोजन है।

इसकी गरिमा से किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं, साधु-संतों और कलाकारों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और व्यवस्थाओं में तुरंत सुधार किया जाए।

संवेदनशीलता की मिसाल बने विधायक

मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए विधायक रोहित साहू सभी कलाकारों को अपने साथ एक रेस्टोरेंट ले गए और उनके भोजन की व्यवस्था कराई। उन्होंने कहा कि कलाकारों का सम्मान सर्वोपरि है और भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा सामने नहीं आनी चाहिए।

प्रशासन और इवेंट कंपनी पर उठे सवाल

इस घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन और इवेंट कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं विधायक रोहित साहू का सख्त लेकिन संवेदनशील रुख आम जनता और कलाकारों के बीच सराहना का विषय बना हुआ है। राजिम कुंभ जैसे बड़े आयोजन में बार-बार सामने आ रही व्यवस्थागत खामियां अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं।