14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News : CM भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के 3 हजार 274 निवेशकों को 2 करोड़ 56 लाख रुपए की रकम लौटाई, खिल उठे चेहरे

लाखों रुपए सालों पहले डूब गए थे और लोगों ने इस राशि को पाने की आस भी छोड़ दी थी। सिर्फ रोने के लिए अलावा कोई चारा नहीं था लेकिन भूपेश सरकार ने न केवल यह रकम वापस की बल्कि चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों को लूटने वालों को जेल के अंदर भी कर रही है।इस समय देश में छत्तीसगढ़ ही एकमात्र राज्य है जो निवेशकों को उनका पैसा वापस दे रहा है। कार्यक्रम में एसपी (SP Durg) डाक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया दुर्ग जिले में अब तक विभिन्न चिटफंड कंपनियों के 126 डायरेक्टर और 8 पदाधिकारियों की गिरफ्तार किया गया है.

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
CG News : CM भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के 3 हजार 274 निवेशकों को 2 करोड़ 56 लाख रुपए की रकम लौटाई, खिल उठे चेहरे

कार्यक्रम सीएम भूपेश वर्चुअल शामिल हुए जबकि मंच पर दुर्ग के विधायक अरुण वोरा ने निवेशकों को चेक प्रदान किए।

दुर्ग. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh baghel) ने वर्चुअली कार्यक्रम के माध्यम से चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले जिले के 3 हजार 274 निवेशकों को 2 करोड़ 56 लाख रुपए की रकम लौटाई। मुख्यमंत्री ने बताया, प्रदेश में चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को अब तक लगभग 40 करोड़ लौटाए जा चुके हैं।

सरकार छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh govt ) में ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है। ठगी करने वाली कंपनियों की सम्पत्तियों को कुर्क कर निवेशकों को राशि वापस की जा रही है। मुख्यमंत्री (CM Bhupesh baghel) ने कहा कि चिटफंड कंपनियों (Chitfund ) ने लोगों को लालच देकर जीवनभर की कमाई लूट ली। हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि निवेश करने वालों को उनका पैसा वापस मिल जाए। देश में छत्तीसगढ़ ही एकमात्र राज्य है जो निवेशकों को उनका पैसा वापस दे रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया, जिले में अब तक चिटफंड कंपनियों के 126 डायरेक्टर और 8 पदाधिकारियों की गिरफ्तार किया गया है।

READ ALSO : Chhattisgarh teachers strike : शिक्षकों की बेमियादी हड़ताल से पढ़ाई प्रभावित, मिड डे मील खाकर लौट रहे बच्चे

घनश्याम को मिले 9 लाख

वर्चुअल कार्यक्रम में उपरवारा निवासी घनश्याम साहू ने मुख्यमंत्री (CM Bhupesh baghel) से बात करते हुए कहा कि उन्होंने 2 एकड़ जमीन बेचकर चिटफंड में पैसा लगा दिया था। रकम डूबने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पैसा वापस मिलेगा, लेकिन मुझे 9 लाख रुपए वापस मिल रहा है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!