2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: डीआरजी-आईटीबीपी का जवाइंट ऑपरेशन,अबूझमाड़ में नक्सलियों का डंप और प्रेशरकुकर आईईडी बरामद

CG News: प्रेशर कुकर आईईडी भी मिली, जिसे आईटीबीपी की बीडीएस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Naxal news, Naxal hindi news

अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों का डंप और प्रेशर कुकर IED बरामद ( Photo - Patrika )

CG News: अबूझमाड़ क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है।

53वीं वाहिनी आईटीबीपी-डीआरजी की संयुक्त टीम ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान ग्राम भोटोर के समीप सघन जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक विशाल डंप बरामद किया।

सुरक्षाबलों की घेराबंदी एवं गहन तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री और एक प्रेशर कुकर आईईडी भी मिली, जिसे आईटीबीपी की बीडीएस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।