6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफसरों की छुट्टी पर ताला! मंगलवार-बुधवार ऑफिस में रहना अनिवार्य, सरकार के नए नियम से मचा हड़कंप

CG News: राज्य सरकार ने क्षेत्र के दौरे का बहाना बनाकर मनमर्जी से काम करने वाले अफसरों पर लगाम कस दी है। प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए है। इसमें कहा गया है कि राज्य के समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी मंगलवार एवं बुधवार को अनिवार्य […]

less than 1 minute read
Google source verification
Government Holidays

फाइल फोटो- पत्रिका

CG News: राज्य सरकार ने क्षेत्र के दौरे का बहाना बनाकर मनमर्जी से काम करने वाले अफसरों पर लगाम कस दी है। प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए है। इसमें कहा गया है कि राज्य के समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी मंगलवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस अवधि में कार्यालयीन नस्तियों का निराकरण, विभागीय समीक्षा एवं आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

CG News: निरीक्षण के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन

जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अधिकारी किस दिन निरीक्षण कर सकते हैं। आदेश के मुताबिक क्षेत्रीय निरीक्षण, निरीक्षण और अन्य बाहरी कार्यों के लिए केवल गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन निर्धारित किया जाता है। अधिकारी अपने क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम इसी अवधि में करेंगे। अफसरों को कुछ छूट भी गई है।

कुछ छूट के साथ हिदायत भी

जारी आदेश में कहा गया है कि अति आवश्यक कार्य, कानून व्यवस्था, या वरिष्ठ कार्यालय द्वारा बैठकों की स्थिति में ही उक्त समय सारणी में परिवर्तन मान्य होगा। इस बात की भी हिदायत दी गई है कि उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। किसी भी प्रकार का उल्लंघन अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाएगा।